सब्सक्राइब करें

UP: कत्ल करने के बाद पनीर और मिठाई खरीदकर लाया था अक्षत, चाची ने पकाया खाना; 'नीले ड्रम कांड' में नया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Feb 2026 10:39 AM IST
सार

लखनऊ में कारोबारी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा पनीर और मिठाई लाया था। उसकी चाची ने खाना बनाया था। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। वारदात की किसी को भनक नहीं लगने दी।

विज्ञापन
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में शराब कारोबारी और पैथोलोजी संचालक की हत्या के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिता की हत्या करने वाले बेटे को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे अक्षत के चेहरे पर पछतावे की शिकन तक नहीं थी। कत्ल के बाद उसने घर में ऐसा सामान्य माहौल बनाया कि किसी को भनक तक न लगे। जिस पिता ने बच्चों की खातिर दूसरी शादी नहीं की, उनके खून से हाथ रंगने के बाद अक्षत बाजार से पनीर और मिठाई खरीद कर लाया।


मानवेंद्र के भाई अरविंद की पत्नी ही पूरे परिवार के लिए भोजन बनाती थीं। हत्या के बाद अक्षत ने चाची को पनीर लाकर दिया। चाची ने खाना तैयार किया और फिर घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर अक्षत ने सामान्य तरीके से भोजन किया। 
Trending Videos
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
उसने मिठाई भी खिलाई ताकि किसी को शक न हो कि घर के भीतर कोई खौफनाक वारदात हुई है। उधर, वारदात के समय आरोपी की बहन कक्षा 11 की छात्रा कृति पिता और भाई के साथ कमरे में ही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता की मौत के बाद अक्षत ने कृति को खौफ की ऐसी जंजीरों में जकड़ा कि वह पत्थर बन गई। अक्षत ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे भी मार देगा। 
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश - फोटो : अमर उजाला
पिता की हत्या के बाद परीक्षा देने गई थी बेटी, दहशत में रही खामोश
खौफ का आलम यह था कि 20 फरवरी को कृति परीक्षा देने स्कूल भी गई। उसने परीक्षा दी, लेकिन न तो शिक्षकों और न ही सहेलियों से कुछ साझा किया। वह चुपचाप घर लौटी और भाई के आदेशों का पालन करती रही। 
विज्ञापन
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
कृति के दोस्त हैरान हैं कि कृति ने किसी से भी कुछ साझा नहीं किया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, मानवेंद्र अपनी बेटी कृति से बेहद प्रेम करते थे। बच्चों की देखरेख में कोई कमी न रह जाए, इसलिए उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed