फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलूस में मातम: लोहे की रॉड में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, एक झटके में खत्म हुईं छह जिंदगियां

Sun, 09 Oct 2022 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Oct 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Many people including three children died due to current of 11 thousand volts in the iron rod in bahraich
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन बच्चों समेत छह की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Many people including three children died due to current of 11 thousand volts in the iron rod in bahraich
अस्पताल में भर्ती झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। 
 
Many people including three children died due to current of 11 thousand volts in the iron rod in bahraich
इसी ठेले में उतरा करंट - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर चल रहे लोग चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many people including three children died due to current of 11 thousand volts in the iron rod in bahraich
अस्पताल में भर्ती झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला
झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है। 
विज्ञापन
Many people including three children died due to current of 11 thousand volts in the iron rod in bahraich
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारावफात का जुलूस रात करीब दो बजे समाप्त हो गया था। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ये लड़के पाइप लगे ठेले को बगल के गांव लेकर जा रहे थे कि तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed