{"_id":"5a9c3ef24f1c1b641f8b8bc3","slug":"mayawati-can-sen-her-brother-to-rajyasabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने भाई आनंद कुमार को राज्यसभा प्रत्याशी बना सकती हैं बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने भाई आनंद कुमार को राज्यसभा प्रत्याशी बना सकती हैं बसपा सुप्रीमो मायावती
Mon, 05 Mar 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा सुप्रीमो मायावती सपा के सहयोग से खुद राज्यसभा न जाकर अपने भाई और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को भेज सकती हैं। इस संबंध में अटकलें तेज हैं।
बसपा से जुड़े एक प्रमुख नेता ने बताया कि पार्टी मुखिया ने तय रणनीति के तहत राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी है और भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर नंबर दो की पोजीशन दी है। अब वह आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहती हैं।
2 of 4
नाम न छापने के आग्रह के साथ इस नेता ने बताया कि बहनजी 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना पूरा समय संगठन को देंगी। वह खुद सपा के सहयोग से राज्यसभा नहीं जाएंगी। राज्यसभा के लिए सपा ने बसपा का और विधान परिषद के लिए बसपा ने सपा का समर्थन करने का फैसला किया है। बहनजी ने सपा समर्थित बसपा प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद को प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया है।
3 of 4
हालांकि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को सपा से सियासी संबंधों और राज्यसभा के लिए सपा से सहयोग लेने पर सहमति की बात तो सार्वजनिक की लेकिन राज्यसभा प्रत्याशी का पत्ता नहीं खोला। ऐसे में बसपा के राज्यसभा प्रत्याशी पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।