मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा की दोस्ती पर कहा कि गोरखपुर व फूलपुर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। इससे पहले भाजपा सिकंदरा (कानपुर देहात) में हुए उपचुनाव को जीत चुकी है। आने वाले समय में जो भी चुनाव आएंगे, भाजपा उन्हें भी जीतेगी।
सपा-बसपा के साथ आने से गोरखपुर, फूलपुर को लेकर कोई दबाव नहीं: योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव नतीजों का असर आने वाले समय में कर्नाटक, केरल, बंगाल और उड़ीसा के विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। चुनाव परिणाम कांग्रेस और लेफ्ट मुक्त भारत के अभियान का हिस्सा है। अब कच्छ से कोहिमा और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत और न्यू इंडिया की प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना साकार होती दिख रही है।
योगी ने त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा और गठबंधन की सफलता का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रणनीतिक कौशल और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
कहा कि त्रिपुरा में वामपंथ का किला ध्वस्त कर दिया है। यह पूर्वोत्तर में प्रधानमंत्री के विकास एवं सुशासन के एजेंडे की शुरुआत है। पीएम ने 2014 में हर मंत्री के लिए माह में एक बार पूर्वोत्तर जाना अनिवार्य किया था। प्रधानमंत्री ने उपेक्षित पूर्वोत्तर में विकास की भावना पैदा कर सभी को जाति, मजहब और संप्रदाय से ऊपर जाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
कार्यकर्ता व सीएम के रूप में प्रचार के लिए जाता हूं
पीएम मोदी के बाद चुनाव में अपनी सबसे ज्यादा डिमांड होने के सवाल पर योगी ने कहा कि पार्टी ने मेरे जैसे कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया है। कार्यकर्ता और पार्टी के सीएम के रूप में वे उन स्थानों पर जाते हैं जहां पार्टी का कोई कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। यूपी के चुनाव में भी सभी लोग आते हैं। चुनाव में सहयोगी बनकर पार्टी के अभियान का हिस्सा बनने का अवसर होता है।
राहुल की ताजपोशी के बाद 5 राज्यों में हारी कांग्रेस
योगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी गुजरात चुनाव से पहले हुई थी। उस समय हमने कहा था कि राहुल का अध्यक्ष बनना हमारे लिए अनुकूल होगा। उपाध्यक्ष के रूप में राहुल के नेतृत्व में 10 राज्यों में कांग्रेस की हार हुई। उनके अध्यक्ष बनने के बाद भी कांग्रेस 5 राज्यों में चुनाव हार चुकी है।