{"_id":"5a9c35b04f1c1bef7b8ba925","slug":"pics-of-race-course-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेसकोर्स में ग्लैमर का तड़का, हैदराबादी घोड़े पर लगा सबसे ज्यादा सट्टा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसकोर्स में ग्लैमर का तड़का, हैदराबादी घोड़े पर लगा सबसे ज्यादा सट्टा, तस्वीरें
Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ रेसकोर्स सीजन के इतिहास में शायद यह पहला मौका होगा, जब कोई नया घोड़ा अपनी शुरुआती तीन रेस में चैंपियन बनकर उभरा हो। बात हो रही है हैदराबाद से आए विजय एस जॉय की, जिसने सीजन में एक के बाद एक कई उलटफेर करते हुए अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया। रविवार को प्रेसीडेंट कप रेस में विजय एस जॉय ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करते हुए रेसकोर्स सीजन का शानदार अंत किया और अपनी हैट्रिक पूरी की।
2 of 6
रेस में डार्क टाइगर को दूसरा और ब्ल्यू बेरी चीज केक को तीसरा स्थान मिला। इस रेस से पहले हुई थारोब्रीड रेस में सुपर डुपर पहले, विजय विधाता दूसरे और ड्रीम डील तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ रेसकोर्स में आयोजित सीरीज की अंतिम घुड़दौड़ (प्रेसीडेंट कप) के शुरुआत से ही विजय एस जॉय सभी का फेवरेट माना जा रहा था। कारण, उसने पहली दो रेस में आसान जीत दर्ज करते हुए शौकीनों के दिल में खास जगह बना ली थी। रविवार को भी इस हैदराबादी घोड़े पर अधिक सट्टा लगा।
3 of 6
फ्लैग ऑफ होने के कुछ ही सेकंड में सभी घोड़े हवा से बातें करने लगे। इस दौरान उनके बीच से विजय एस जॉय पर सवार मोनू बिजली की तेजी से आगे निकले और डार्क टाइगर और ब्ल्यू बेरी चेज केक को अच्छे खास अंतर से पीछे छोड़ते हुए रेस अपने नाम कर ली। सुबह के सत्र में थोरोब्रीड रेस हुई, जिसमें सुपर डुपर ने लंबे समय के बाद अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। इस रेस में उसने विजय विधाता और ड्रीम डील पर श्रेष्ठता हासिल करते हुए पहला स्थान झटका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।