{"_id":"5a9b85474f1c1bff388bb1ea","slug":"tet-qualified-candidate-can-be-received-there-certificate-from-the-fifth-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 मार्च से मिलेंगे टीईटी पास कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट, यहां से करें कलेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 मार्च से मिलेंगे टीईटी पास कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट, यहां से करें कलेक्ट
Sun, 04 Mar 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिले के 13 केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2017 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 12 मार्च से पहले प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। सोमवार यानी पांच मार्च से परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी मंडल मुख्यालयों के डायट कार्यालयों को प्रमाणपत्र भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि 12 से शुरू हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के हाथ में प्रमाणपत्र आ सके। कुल 89 हजार 863 प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाना है।
2 of 5
UPTET Result
यूपीटीईटी-2017 परीक्षा पिछले साल 15 अक्तूबर को आयोजित की गई थी जबकि परिणाम 15 दिसंबर को घोषित किया गया था। टीईटी के लिए कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें प्राथमिक स्तर के तीन लाख 49 हजार 192 और उच्च प्राथमिक स्तर के छह लाख 27 हजार 567 अभ्यर्थी शामिल थे।
3 of 5
टीईटी परीक्षा
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक स्तर पर 47 हजार 975 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 41 हजार 888 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। सभी सफल अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हो गए थे। 12 मार्च को 68 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूपीटेट
इसमें शामिल परीक्षार्थियों को टीईटी, बीटीसी या सीटीईटी का प्रमाणपत्र दिखाना है। इसी के मद्देनजर निर्णय लिया गया है कि टीईटी उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को 12 मार्च से पहले प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी टीईटी परिणाम
इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पांच मार्च से सभी मंडल मुख्यालयों के डायट कार्यालयों में प्रमाणपत्र भेजने जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंडल मुख्यालयों से प्रमाणपत्र जिलों को भेजे जाएंगे और इसके बाद डायट प्राचार्य के माध्यम से प्रमाणपत्र टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।