फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यकीन नहीं होगा कि ये यूपी के राज्यमंत्री का कच्चा घर है जो ढह गया, तस्वीरें

Sat, 13 Aug 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Minister vanshidhar baudh's house collapse because of rain.

बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे इलाकों में शुक्रवार रात में भारी वर्षा हुई। इस दौरान नई बस्ती टेड़िया गांव स्थित प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध का कच्चा मकान ढह गया। संयोग से हादसे के वक्त कमरे में कोई नहीं था।

Minister vanshidhar baudh's house collapse because of rain.

गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। भोर में बारिश थमने पर राज्यमंत्री ने पत्नी के सहयोग से जैसे-तैसे मलबा हटाकर सामान निकाला। एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो हालचाल पूछने वालों की भीड़ लग गई। क्षेत्रीय राजस्वकर्मी भी पहुंचे लेकिन राज्यमंत्री ने मदद लेने से इंकार कर दिया।

Minister vanshidhar baudh's house collapse because of rain.

प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध का मकान कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र के नई बस्ती टेड़िया गांव में है। राज्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ से लौटे हैं। कच्चे मकान में वह पत्नी व बेटों के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात 11 बजे से जंगल से सटे इलाकों में भारी बारिश हो रही थी। लोग घरों में थे। राज्यमंत्री बंशीधर भी मकान के एक हिस्से में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister vanshidhar baudh's house collapse because of rain.

रात करीब एक बजे तेज आवाज के साथ छप्पर के मकान की दीवार ढह गई। संयोग से उसमें कोई नहीं था। उसमें रखा गृहस्थी का सामान व अनाज मलबे में दब गया। भोर में वर्षा का क्रम थमने पर राज्यमंत्री बंशीधर ने पत्नी लज्जावती, पुत्र अवन, दीपक और समर के सहयोग से मलबे को हटाकर दबा हुआ सामान निकाला।

विज्ञापन
Minister vanshidhar baudh's house collapse because of rain.

इसके बाद घर में भरे पानी को निकालने के लिए खुद नाली बनाई। सुबह जब गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों को राज्यमंत्री का मकान ढहने की सूचना मिली तो हालचाल जानने वालों की भीड़ लग गई। राज्यमंत्री के मुताबिक छप्पर, दीवार, गृहस्थी के सामान समेत करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed