फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक अदिति का खुलासा, 'ना जान-पहचान और ना ही कोई अफेयर, पिता ने तय की थी शादी, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2019 10:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Nov 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
MLA Aditi singh says marriage was decided by consent of both families
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से तय की गई है।  न तो पहले से कोई जान पहचान और न ही कोई अफेयर। इस समय दिल्ली में दोनों परिवार 21 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। 
MLA Aditi singh says marriage was decided by consent of both families
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति सिंह ने फोन पर बताया कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय की थी। पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं। 
MLA Aditi singh says marriage was decided by consent of both families
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। अदिति ने फिर दोहराया कि शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही कायम रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विधायक ने कहा कि उनके पिता अखिलेश सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनका प्रयास रहता था कि गरीबों के साथ अन्याय न होने पाए। अदिति ने कहा कि दिल्ली में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के पहुंचने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Aditi singh says marriage was decided by consent of both families
अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
एमएलसी की बेटी की शादी की तैयारी की भी धूम
विधायक अदिति सिंह की शादी की तैयारी की धूम जहां दिल्ली में है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की बेटी मालविका सिंह की शादी की तैयारियां उनके पैतृक आवास नेवाजगंज में जोरशोर से चल रही हैं। 
विज्ञापन
MLA Aditi singh says marriage was decided by consent of both families
विधायक अदिति सिंह - फोटो : अमर उजाला
मालविका सिंह की शादी सूर्य प्रताप सिंह के साथ 23 नवंबर को होगी। वैसे तो दिनेश सिंह का आवास एफजी कॉलोनी में पंचवटी के नाम से जाना जाता है, लेकिन बेटी की शादी की तैयारियां हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के नेवाजगंज में चल रही हैं। इस शादी में भी भाजपा के दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed