{"_id":"58b85dde4f1c1bc635830a94","slug":"mukhtar-ansari-s-son-abbas-ansari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गरीब रोते हुए मेरे घर आता है और हंसते हुए जाता है: माफिया मुख्तार का बेटा अब्बास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब रोते हुए मेरे घर आता है और हंसते हुए जाता है: माफिया मुख्तार का बेटा अब्बास
Fri, 03 Mar 2017 10:09 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, मऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और घोसी से बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी भले ही पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हों लेकिन खुद को किसी परिपक्व राजनीतिज्ञ से कम नहीं मानते।
पिता को अपना आदर्श मानने वाले अब्बास कहते हैं, ‘लोगों की खिदमत के मौके के साथ राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। जिस तरह मछली के बच्चे को तैरना सीखना नहीं पड़ता, उसी तरह मुख्तार का यह बेटा भी खुद-ब-खुद राजनीति करना सीख गया।’
महज 25 साल की उम्र में पिता के साथ-साथ अपना चुनाव मैनेज कर रहे अब्बास आत्मविश्वास से लबरेज हैं। कहते हैं, ‘हमारा चुनाव तो जनता मैनेज करती है। हमें ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता।’ (तस्वीर देखें- अपने पिता मुख्तार अंसारी के साथ अब्बास अंसारी)
2 of 6
बुधवार दोपहर एक बजे घोसी विधानसभा क्षेत्र के इंदारा में जनसभा को संबोधित करने के बाद अब्बास ने अमर उजाला की ओर से पूछे गए सवालों का तफसील से जवाब दिया। कहा, ‘इस वक्त मछली की आंख की तरह सिर्फ अपनी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव दिख रहा है। मेरे पिता को विपक्षी नेताओं व मीडिया ने मिलकर माफिया डॉन के तौर पर पेश किया है, जबकि उन्होंने सदैव पूर्वांचल से सामंतवाद को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष किया।
3 of 6
कभी मेरे घर बिना बताए आकर देख लेना -गरीब रोते हुए घर के अंदर दाखिल होता है और हंसते हुए बाहर निकलता है। पापा (मुख्तार) जब घर पर होते हैं तो क्षेत्र के भूखे-नंगे लोग भी उनकी बराबरी में बैठकर चाय पीते हैं। हम ऐसे ही बराबरी वाले समाज का सपना देखते हैं, जबकि सामंतवादी ताकतों को यह गवारा नहीं। मेरी भी मुख्य लड़ाई सामंतवाद से है। मऊ व आसपास के जिलों मेंअफसरों और पुलिस वालों से मिलकर कुछ दबंग लगातार जनता पर अत्याचार कर रहे हैं। इसे रोकना हम अपना फर्ज समझते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अब्बास कहते हैं, ‘105 देशों की यात्रा कर चुका हूं। स्पोर्ट्समैन हूं। नौजवान को अगर काम मिल जाए तो वह कभी गलत रास्ते पर नहीं जा सकता। उनके लिए कुछ नया कर गुजरने की सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरा हूं। स्कूलों व मदरसों को कंप्यूटर से जोड़ने का काम करूंगा। क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने का इरादा है, ताकि यहां के युवा खेल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा सकें। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी मेरी प्राथमिकताओं में है। बंद मिलों को चालू करवाने के लिए भी प्रयास करूंगा और पहले वर्ष में ही क्षेत्र के हर गांव में बिजली पहुंचा दूंगा।’
विज्ञापन
5 of 6
अब्बास कहते हैं कि, ‘एक विधायक अकेले अपने दम पर यह काम नहीं कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश में बहन मायावती की अगुवाई में बसपा की सरकार बने। चूंकि, अखिलेश यादव ने जिस तरह से अपने पिता मुलायम सिंह यादव का अपमान किया, उससे मुसलमान ही नहीं, यादव भी नाराज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।