{"_id":"634579f71e6a9d3196375112","slug":"mulayam-singh-merged-into-panchtatva-akhilesh-paid-tribute-cms-of-many-states-paid-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी : अखिलेश ने दी मुखाग्नि, कई प्रदेशों के सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी : अखिलेश ने दी मुखाग्नि, कई प्रदेशों के सीएम, पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:10 PM IST
सार
अंतिम संस्कार के वक्त श्रद्धांजलि देने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान केमुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 14
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी। सैफई में हुए अंतिम संस्कार के दौरान कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें विदाई दी। जिस मिट्टी में वह खेलकूद कर सियासी ऊंचाई हासिल की, उसी जमीं पर जब उनकी चिता में अग्नि समर्पित की गई तो विभिन्न स्थानों से आए लोगों की आंखें नम हो गईं।
2 of 14
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का शव मंगलवार सुबह सैफई स्थित आवास से गगनभेदी नारों केसाथ करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित सैफई पांडाल ले जाया गया। इस दौरान शव वाहन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित पूरा परिवार साथ रहा। घर से लेकर पांडाल तक जाते वक्त मुलायम सिंह की शान में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुष्पवर्षा करते रहे।
3 of 14
शिवपाल और रामगोपाल ने मुलायम सिंह यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि
- फोटो : एएनआई
सियासी पटल पर धुर विरोधी माने जाने वाले प्रो रामगोपाल और शिवपाल नेताजी पार्थिव शरीर के सामने न सिर्फ एक साथ नजर आए बल्कि साथ-साथ श्रद्धांजलि दी। यह देख मंच पर मौजूद परिवार के लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। दरअसल हुआ यह कि मुलायम सिंह की पार्थिव देह पांडाल में दर्शन के लिए रखी गई। पहले पार्टी का झंडा, फिर तिरंगा ओढाने के बाद श्रद्धांजलि देने का क्रम शुरू हुआ। मंच पर मौजूद स्वामी प्रसाद ने श्रद्धांजलि देकर शिवपाल को आगे आने का इशारा किया। शिवपाल ने पुष्प चक्र उठाया तो बगल में खड़े प्रो रामगोपाल ने भी उसे पकड़ लिया। फिर दोनों ने साथ-साथ पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद शिवपाल ने पुष्प चढाए तो प्रो रामगोपाल ने भी पुष्प चढाया। यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। लोगों का कहना था कि परिवार की एकजुटता केलिए नेताजी हमेशा सक्रिय रहे। आज उनकी अंतिम यात्रा में पूरा परिवार साथ-साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सैफई पांडाल में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें तिरंगा ओढाया गया। विधायकों व अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए।
विज्ञापन
5 of 14
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया। इस दौरान कोई हाथ पकड़ कर सुबकता नजर आया तो कोई अखिलेश को गले लगाकर सांत्वना देता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।