फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली में प्रधानाध्यापक और पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटे पर टिकी शक की सुई

Thu, 08 Mar 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 08 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
murder of couple in raebareli

तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले में मोहनगंज थाने से महज 200 मीटर दूरी पर मंगलवार रात पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दंपति पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए। महिला का गला भी रेता गया। बेटे व बहू से अनबन के बाद दंपति किराए का घर लेकर रहते थे।

murder of couple in raebareli

वारदात की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। इसके बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया। अमेठी के एसपी ने एसओ को डबल मर्डर के जल्द खुलासे के आदेश दिए।

murder of couple in raebareli

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षक के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मोहनगंज के पूरे सूर्यबख्श मजरे जमुरवां निवासी व जामों ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल अजबगढ़ के प्रधानाध्यापक हरिप्रताप वर्मा अपनी पत्नी सावित्री के साथ मोहनगंज कस्बे में वसीम के मकान में किराए पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of couple in raebareli

बुधवार सुबह स्कूल न पहुंचने पर फोन करके पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। उधर, देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। रिश्तेदारों को सूचना देने के साथ पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची। रोशनदान से देखा झांका तो दोनों के शव पड़े दिखे। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए डबल मर्डर की किसी को खबर नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि शवों को देखकर लगता है कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई। सावित्री की गला रेतकर हत्या की गई, जबकि शिक्षक हरि प्रताप के सिर पर कई वार किए गए थे।

विज्ञापन
murder of couple in raebareli

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही एसपी अमेठी केके गहलोत, एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वारदात की वजह संपत्ति का विवाद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed