फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid on Spa Center: स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच लड़की व तीन पुरुष गिरफ्तार; कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Mon, 04 Jul 2022 01:16 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
police raid on a spa center in lucknow vikasnagar eight people arrested
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विकासनगर इलाके में आईक्यू टॉवर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसीपी महानगर व विकासनगर इंस्पेक्टर की टीम ने आठ लोगों को दबोचा। इसमें पांच युवतियां और संचालक सहित तीन पुरुष शामिल हैं। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


 

police raid on a spa center in lucknow vikasnagar eight people arrested
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी। जिसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स के पास आईक्यू टॉवर नाम का व्यावसायिक भवन है। इसमें रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से स्पा सेंटर संचालित होता है। स्पा सेंटर की आड़ मे सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची। तो वहां पर संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। सूचना की पुष्टि होने के बाद महानगर एसीपी जया शांडिल्य और विकासनगर इंस्पेक्टर टीबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। मौके से पुलिस ने पांच युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया। 

police raid on a spa center in lucknow vikasnagar eight people arrested
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गये युवकों में स्पा सेंटर का संचालक उन्नाव निवासी प्रद्युमन सिंह, बाराबंकी का अशोक व गोलू पकड़े गये। स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जिससे साफ हो गया कि अनैतिक रूप से देह व्यापार का कारोबार चलता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जहां मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police raid on a spa center in lucknow vikasnagar eight people arrested
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर बनाया था ग्रुप
पुलिस के मुताबिक संचालक प्रद्युमन सिंह ने स्पा सेंटर की आय बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप भी बना रखा था। जिसके जरिए वह सेक्स रैकेट संचालित करता था। इस ग्रुप में उसने कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो भी डाल रखे थे। वहीं ग्रुप में अश्लील मेसेजों के जरिए चैटिंग की जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवतियों से इस ग्रुप में शामिल ग्राहकों से वीडियो कॉलिंग कर अश्लील बातें भी कराता था। पुलिस ने ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
police raid on a spa center in lucknow vikasnagar eight people arrested
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

नीचे कोचिंग तो ऊपर चलता था स्पा सेंटर
पुलिस के मुताबिक, आईक्यू टॉवर में नीचे कोचिंग सेंटर भी संचालित होता है। जहां पर हाई स्कूल से स्नातक तक के छात्र पढ़ाई करने आते थे। उसी भवन में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट भी संचालित हो रहा था। जब पुलिस ने छापा डाला तो नीचे कोचिंग सेंटर में बच्चे पढ़ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed