फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटकर में आसमान पर चढ़ा प्याज का दाम, मोदी सरकार तुर्की, ईरान व अफगानिस्तान से करेगी आयात

Thu, 07 Nov 2019 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Price of onion in Lucknow market.

एक बार फिर छलांग लगाते हुए प्याज की कीमत खुदरा बाजार में 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। दुबग्गा एवं सीतापुर रोड की थोक मंडी में यह 55 से 60 रुपये किलो तक में बिका। आवक एवं मांग में काफी अंतर होने से एक हफ्ते से प्याज की कीमत बढ़ी है।

Price of onion in Lucknow market.
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले प्याज ने 70 रुपये किलो की खुदरा कीमत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह 40 से 50 रुपये किलो तक आ गई थी। हालांकि, बीते बुधवार से दोबारा प्याज की कीमत बढ़ने लगी।

Price of onion in Lucknow market.

डालीगंज के खुदरा दुकानदार मुंशी लाल ने बताया कि बुधवार को थोक में 60 रुपये के हिसाब से प्याज खरीद कर लाए थे। इसे 70 से 80 रुपये में बेचा। वहीं, कीमत बढ़ने से लोग कम प्याज खरीद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Price of onion in Lucknow market.

रोजाना 150 टन प्याज की खपत
दुबग्गा के आढ़ती अतीक अहमद ने बताया कि राजधानी में लोग रोजाना 150 टन प्याज खा जाते हैं। नासिक सहित दूसरे राज्यों से रोजाना 10 ट्रक प्याज दुबग्गा एवं सीतापुर रोड मंडी में उतरता था। हालांकि, अभी सिर्फ चार ट्रक (एक में 15 टन) की आवक बची है। खपत एवं आवक में 90 टन का अंतर होने से प्याज की कीमत बढ़ी है।

विज्ञापन
Price of onion in Lucknow market.

विदेशी प्याज दे सकता है राहत
भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि अब तो विदेशी प्याज आने पर ही राहत मिलेगी। या फिर नासिक व बंगलुरू से आवक बढ़े। बताया कि केंद्र सरकार तुर्की, ईरान एवं अफगानिस्तान से प्याज का आयात करने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed