महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। आटा-दाल से लेकर सब्जियों तक के भाव बढ़े हुए हैं। इससे आम आदमी की थाली से पौष्टिक सब्जियां गायब होने लगी हैं। लहसुन, प्याज, टमाटर से लेकर दाल व चीनी तक के रेट पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में नर्स अंजू रावत ने बताया कि सब्जियों व आटे-दाल केभाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे गृहस्थी चलाने में मुश्किलें पेश आ रही है। खासकर सब्जियों में लहसुन, टमाटर व प्याज के दामों से असुविधाएं हो रही हैं। ऐसे में सरकार को रेट नियंत्रण में करने के ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं मड़ियाव निवासी मीना शुक्ला ने बताया कि गली में जो सब्जी वाला आता है, वह तो तय रेट से भी महंगी देता है।
{"_id":"5da8408f8ebc3e93cb7665a5","slug":"price-of-vegetables-and-pulses-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आटा-दाल से लेकर सब्जियों तक के बढ़े दाम, यहां देखें- रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: आटा-दाल से लेकर सब्जियों तक के बढ़े दाम, यहां देखें- रेट
Thu, 17 Oct 2019 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
इतना ही नहीं महंगाई का असर जल्द ही होटलों व रेस्टारेंट पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, कई रेस्टोरेंट व होटलों ने खाने से प्याज व लहसुन को ही बाहर कर दिया है। किराना व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अगर पिछले 15 दिनों की बात करें तो दालों के भाव में चढ़ाव देखने को मिला है। यह 15 से 20 रुपये तक महंगी हुई है। वहीं व्यापारी अजय गोयल ने बताया कि बारिश की वजह से आवक पर असर पड़ा है, इसी वजह से सामान महंगा हुआ है।
चीनी
- फोटो : अमर उजाला
चीनी होगी और महंगी
किराना व्यापारियों की मानें तो सरकार ने चीनी का कोटा कम कर दिया है, जिसका असर चीनी के रेट पर पड़ेगा। जल्द ही चीनी और भी महंगी हो जाएगी। अभी चीनी जहां 40-42 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहीं आने वाले समय में इसका मूल्य बढ़कर 48-50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएगा।
किराना व्यापारियों की मानें तो सरकार ने चीनी का कोटा कम कर दिया है, जिसका असर चीनी के रेट पर पड़ेगा। जल्द ही चीनी और भी महंगी हो जाएगी। अभी चीनी जहां 40-42 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहीं आने वाले समय में इसका मूल्य बढ़कर 48-50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह है रेट
1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
अरहर (अव्वल) 86-88 90-92
अरहर (मध्यम) 80-81 82-84
चने की दाल 54-56 60-62
हरी उरद 100-110 125-130
काली उरद 64-70 95-100
आटा 25 26
चीनी 38-39 40-42
(नोट: दाम रुपये प्रति किलो की दर से हैं।)
1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
अरहर (अव्वल) 86-88 90-92
अरहर (मध्यम) 80-81 82-84
चने की दाल 54-56 60-62
हरी उरद 100-110 125-130
काली उरद 64-70 95-100
आटा 25 26
चीनी 38-39 40-42
(नोट: दाम रुपये प्रति किलो की दर से हैं।)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सब्जियों के भाव
सब्जी 1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
लहसुन 120-140 240
प्याज 50-60 40-50
टमाटर 50-60 40-50
शिमला मिर्च 80-90 100-120
(नोट: कीमत रुपये प्रति किलो के हिसाब से है।)
सब्जी 1 अक्तूबर 16 अक्तूबर
लहसुन 120-140 240
प्याज 50-60 40-50
टमाटर 50-60 40-50
शिमला मिर्च 80-90 100-120
(नोट: कीमत रुपये प्रति किलो के हिसाब से है।)