सब्सक्राइब करें

प्लान में कामयाब हुए योगी!: मुर्मू के भोज में पहुंच अखिलेश के 'शिव' और 'ओम' ने सबको चौंकाया, जानिए क्या बोले राजा भैया

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav Om Prakash Rajbhar give indications of new politics reaching Dinner at Chief Minister's residence in honor of Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election
ओम प्रकाश राजभर, द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम योगी, शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को आयोजित रात्रि भोज में समाजवादी कुनबा बिखर गया। इस भोज में पहुंचकर सपा विधायक शिवपाल यादव और गठबंधन के सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने न सिर्फ चौंका दिया बल्कि भविष्य के गठबंधन की नई सियासत के भी संकेत दे दिए। साथ ही 'शिव'(शिवपाल) और 'ओम'(ओम प्रकाश राजभर) की जोड़ी ने सपा को तगड़ा झटका देने का काम किया है। उधर, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अहम बात है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं। इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं, वह समर्थन कर रहे हैं। जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित इस भोज में भाजपा के सहयोगी अपना दल एस के आशीष पटेल, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मौजूदगी पहले से ही अपेक्षित थी। मगर, भोज में पहुंचकर चौंकाया शिवपाल यादव, ओमप्रकाश राजभर और बसपा के उमाशंकर सिंह ने।

Trending Videos
Shivpal Yadav Om Prakash Rajbhar give indications of new politics reaching Dinner at Chief Minister's residence in honor of Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election
Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election - फोटो : अमर उजाला

वैसे, सपा व सुभासपा के साथ न चलते के संकेत तभी मिल गए थे जब राजभर ने शुक्रवार सुबह ही मऊ में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले अपने चाचा शिवपाल का वोट राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को दिलाकर दिखाएं। अखिलेश को केवल मुसलमान और यादव ही दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal Yadav Om Prakash Rajbhar give indications of new politics reaching Dinner at Chief Minister's residence in honor of Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election
Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बृहस्पतिवार को यशवंत सिन्हा के समर्थन में हुई सपा की बैठक में शिवपाल व राजभर को नहीं बुलाया गया था। बीते कुछ दिनों से राजभर की बयानबाजी से नाराज अखिलेश ने उन्हें न बुलाकर एक तरह से गठबंधन तोड़ने के संकेत दे दिए थे। स्थिति को भांपते हुए भाजपा ने भी शिवपाल व राजभर से संपर्क करना शुरू कर दिया था, जिसका नतीजा शुक्रवार को देखने को मिला।

Shivpal Yadav Om Prakash Rajbhar give indications of new politics reaching Dinner at Chief Minister's residence in honor of Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election
Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने लगाई विपक्ष में सेंध

राष्ट्रपति चुनाव केलिए यूपी में सर्वाधिक वोट होने के कारण सीएम योगी ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में बड़ी रणनीति तैयार की थी। उनके प्रयास से दलीय सीमाएं टूट गईं और विपक्षी खेमे के बड़े दल भी मुर्मू के समर्थन में आ गए।

विज्ञापन
Shivpal Yadav Om Prakash Rajbhar give indications of new politics reaching Dinner at Chief Minister's residence in honor of Draupadi Murmu NDA candidate in Presidential election
ओपी राजभर, शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
राजभर-शिवपाल खिला सकते हैं नया गुल
राष्ट्रपति चुनाव के बहाने विपक्षी दलों की फूट का असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी दिखने के आसार हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर और प्रसपा नेता शिवपाल नया गुल खिला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed