इंतजार की घड़ियां हुईं पूरी और चुन ली गईं मिसेज उत्तर प्रदेश। वो भी एक नहीं बल्कि दो। सिल्वर और गोल्डन कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में आयु वर्ग के हिसाब से विजेता का चयन हुआ। साड़ी और ईवनिंग गाउन राउंड के बाद जजों के कठिन सवालों का बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ जवाब देने वाली स्मिता वर्दी को गोल्डन कैटेगरी में और अपर्णा सिंह को सिल्वर कैटेगरी में विजेता चुना गया।
मिसेज उत्तर प्रदेश: स्मिता और अपर्णा के सिर सजा ताज, गोल्डन व सिल्वर कैटेगरी में चुनी गईं विजेता
रनर अप ये चुनी गईं
गोल्ड कैटेगरी : वैशाली गुप्ता-फर्स्ट, गरिमा पंत-सेकंड
सिल्वर कैटेगरी : भावना फर्स्ट, शिल्पी केशोरिया-सेकंड
उम्र के हिसाब से बनाई गई थी कैटेगरी
सिल्वर कैटेगरी में 25 से 36 साल की प्रतिभागी शामिल थीं। इसमें अंतरा भारद्वाज, प्रियंका जायसवाल, रुचि सिंह, शिल्पी केशोरिया, भावना तिवारी, डॉ.अपर्णा सिंह, डॉ. हिमानी श्रीवास्तव, डॉ. सलोनी श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। दूसरी गोल्ड कैटेगरी 37 से 56 साल की प्रतिभागी डॉ. वैशाली गुप्ता, गरिमा, बबिता वर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, निति शुक्ला, सारिका मिश्रा, सारिका रस्तोगी, रमा करनवाल, स्मिता विर्दी शामिल थीं।
इनके प्रयासों और उपलब्धियों का हुआ सम्मान
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय से पायल सिंह, एसिड सर्वाइवर अंशु, डॉ. अदिति गोवित्रिकर, आरजे राशि, मान्या सिंह और चित्राशी का सम्मान हुआ।
अलग-अलग टाइटल
प्रियंका जायसवाल को मिजेस ब्यूटीफुल बॉडी, रुचि सिंह को मिसेज ब्युटीफुल कैटवॉक, डॉ. हिमानी को मिसेज ब्यूटी विथ ब्रेन, डॉ. अपर्णा को मिसेज डिवालिसियस और अंतरा भारद्वाज मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल।