{"_id":"5b4f22734f1c1b38748b59d2","slug":"special-tips-for-skin-and-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में कैसा हो मेकअप ताकि दमकती रहे त्वचा, देखें ये टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कैसा हो मेकअप ताकि दमकती रहे त्वचा, देखें ये टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jul 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी ओकेजन के लिए तैयार हो रही हैं या पार्टी में जाने की तैयारी है तो बरसात के इस मौसम में मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जरा सी भी कमी आपके मेकअप को खराब कर सकती है। बारिश और उमस के कारण मेकअप देर तक टिका रहे इसके लिए कुछ बेसिक चीजाें पर ध्यान देने की जरूरत है। वही बालों को कैसे करें मेनटेन इस पर जानकारी दे रही हैं मुंबई की मशहूर बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट गरिमा सैनी व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फैजान सैयद...
डेमो
- फोटो : डेमो
मेकअप से पहले स्वेटिंग को करें लॉक
मेकअप आर्टिस्ट गरिमा सैनी बताती हैं कि बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी उमस के कारण मॉइस्चर की होती है। ऐसे में अक्सर थोड़ी देर में ही मेकअप खराब होने लगता है। ब्राइडल हो या सामान्य मेकअप सभी के लिए बेस सही होना जरूरी है। इस मौसम में स्वेटिंग यानी पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में मेकअप करने से पहले सिलिकन बेस के प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे स्वेटिंग लॉक हो जाएगी और मेकअप अधिक समय तक टिकेगा। इसके अलावा प्राइमर के इस्तेमाल से मेकअप से इचिंग, रेडनेस जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं।

बालों में न करें केमिकल का इस्तेमाल
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. फैजान सैयद बताते हैं कि बालों में कोई भी लुक तभी आकर्षक दिख सकता है जब बाल हेल्दी हों। इस मौसम में बालों की समस्या भी कम नहीं होतीं। कभी हेयर फॉल तो किसी को ड्राई हेयर तो किसी को ऑयली हेयर की समस्या हो जाती है। ऐसे में हेयर स्टाइलिंग में भी मुश्किलें आने लगती हैं। बालों की समस्याओं से बचने के लिए सबसे पहले इन्हें केमिकलस से दूर रखने की जरूरत है। एसेंशियल ऑयल बालों की देखरेख के लिए सबसे फायदेमंद हैं। अगर बाल रूखे हैं तो शैंपू करते समय उसमें तीन से चार बूंद वटामिन-ई ऑयल की डालें। करीब तीन से चार मिनट तक रखने के बाद उसे धुल दें। इसी तरह अगर बाल ऑयली हैं तो शैंपू या कंडीशनिंग करते समय उसमें 3 से चार बूंद आर्गन ऑयल की डालें। करीब तीन से चार मिनट लगाने के बाद उसे धुल दें।

मैट लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
बारिश के मौसम में काफी नमी होती है। ऐसे में माइस्चराइजिंग, क्रीम या ग्लॉस लिपस्टिक के इस्तेमाल से इसके फैलने का खतरा होता है। इसलिए इस मौसम में केवल मैट लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। ड्राई होने के कारण मैट लिपस्टिक फैलती नहीं। लिप्स नॉन स्टिकी लगें इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर लगाने के बाद उन्हें नैपकिन से हल्का सा ड्राइ कर लें। उसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं।

बाल गिरते हैं तो अपनाएं यह नुस्खा
डॉ. फैजान सैयद बताते हैं कि अगर हेयरफॉल मतलब बाल गिरने की समस्या है तो बार बार अलग-अलग प्रोडक्ट इस्तेमाल कर उनसे खिलवाड़ मत करें। नारियल के तेल में 2 से 3 बूंद आर्गन ऑयल की डालें। उसके बाद उस तेल में मिलाकर अच्छी तरह कुछ देर तक स्कैल्प पर मसाज करें। रात में मसाज करने के बाद उन्हें सुबह धुल दें। इससे जल्द ही हेयरफॉल की समस्या से निजात मिलेगी।