{"_id":"58f852bf4f1c1b1974473f9c","slug":"student-protest-against-changing-exam-centre-in-sultanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नकल की शिकायत पर सेंटर बदला तो छात्रों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की शिकायत पर सेंटर बदला तो छात्रों ने किया जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन करते छात्र
Link Copied
सुल्तानपुर में नकल की शिकायत पर सेंटर बदल जाने के विरोध में छात्रों ने परीक्षा से पहले जमकर हंगामा किया। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें छात्रों के घायल होने की भी खबर है।
Trending Videos
2 of 5
प्रोटेस्ट
जानकारी के मुताबिक एलेना महाविद्यालय और इसमें पड़े रमबरन पीजी कॉलेज में नकल और फ्लाइंड स्क्वॉयड से अभद्रता की शिकायत पर अवध विश्वविद्यालय ने सेंटर चेंज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रोटेस्ट
इन दोनों कॉलेजों का सेंटर संत तुलसीदास महाविद्यालय कादीपुर कर दिया गया। इसी के विरोध में गुरुवार सुबह छात्रों ने लखनऊ बलिया हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
4 of 5
प्रोटेस्ट
सूचना पर एसडीएम और कुलसचिव मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत किया। ये बवाल करीब डेढ़ घंटे चला जिससे सुबह आठ बजे होने वाली परीक्षा 9.30 पर शुरू हो सकी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रोटेस्ट
डेढ़ घंटे बाद भी कुछ छात्र प्रदर्शन करते रहे जिसके रोकने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठी पटकी। इसी बीच धक्का-मुक्की में कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा घायल हो गए उन्हें सीएचसी कादीपुर ले जाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।