सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunil Bansal and Karmaveer got new responsibility with promotion

UP: सुनील बंसल और कर्मवीर को पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारी, जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेतृत्व ने बुधवार को उत्तर प्रदेश संगठन के संदर्भ में अहम फैसला किया है। इस क्रम में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल को सुनील बंसल की जगह राज्य का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। बंसल को पार्टी के केंद्रीय संगठन में महासचिव का अहम पद दे कर तीन अहम राज्यों की जिम्मेदारी दी है।

Sunil Bansal and Karmaveer got new responsibility with promotion
सुनील कुमार बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को पदोन्नत कर पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को महामंत्री संगठनों के तबादलों के आदेश जारी किए। उत्तर प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर को झारखंड में महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।
विज्ञापन
loader
Trending Videos


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को पदोन्नत कर राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बंसल को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और उड़ीसा का प्रभारी भी नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी उत्तर भारतीय राज्यों से संभावित नुकसान की भरपाई दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों से करना चाहती है। इसलिए बंसल को तेलंगाना, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर के मूल निवासी धर्मपाल 1990 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभाविप संगठन मंत्री रहे। जुलाई 2017 में उन्हें झारखंड में भाजपा का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया था। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, असम विधानसभा चुनाव 2021 और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी धर्मपाल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने और 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में धर्मपाल सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संभवत: स्वतंत्रता दिवस के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की जाएगी। खासतौर से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की पुख्ता तैयारियों के लिए अभी दो से तीन और अहम निर्णय लिए जाएंगे। अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ही बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्वतंत्र देव की जगह विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed