एक झटके में ही बदल गया मौसम का मिजाज, तस्वीरें
कई दिन की उमस के बाद गुरुवार की ढलती दोपहर में लखनऊ में बारिश हुई। हालांकि यह बारिश बहुत तेज नहीं थी लेकिन इस हल्की बारिश ने ही उमस और गर्मी से बहुत राहत दी।
एक झटके में ही बदल गया मौसम का मिजाज, तस्वीरें
बारिश में जिसको भीगने का मौका मिला उसने इसका भरपूर लुत्फ लिया। अंबेडकर पार्क के अलावा शहर की कई सारी जगहों पर लोग बारिश का लुत्फ लेते नजर आए।
एक झटके में ही बदल गया मौसम का मिजाज, तस्वीरें
गुरुवार को हुई हल्की बारिश शुक्रवार को भारी बारिश में तब्दील हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ शहर और उसके आसपास बारिश हो सकती है।
एक झटके में ही बदल गया मौसम का मिजाज, तस्वीरें
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खड़ी में डवलप हो रहे सिस्टम के चलते शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हवाओं के जोरदार झोंकों के साथ तेज बारिश की संभावना हैं।
एक झटके में ही बदल गया मौसम का मिजाज, तस्वीरें
इसके साथ ही शहरियों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी इसके पीछे धीरे-धीरे अगले कुछ घंटों में सक्रिय होने वाली मानसूनी गतिविधियों को बता रहे हैं।