{"_id":"69401374b32a97ceec07e541","slug":"up-indian-team-arrives-in-lucknow-players-seen-busy-on-phones-t20-match-against-south-africa-is-on-de-2025-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:27 PM IST
सार
टीम इंडिया सोमवार शाम लखनऊ पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
लखनऊ में टीम इंडिया सोमवार शाम को पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल तीन से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर एक-एक करके निकलने लगे। एयरपोर्ट के बाहर मौजूद प्रशसंक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पुकारने लगे। खिलाड़ियों की तस्वीर लेने के लिए मोबाइल कैमरों के साथ ही मीडिया कैमरों के फ्लैश लाइटें चमक उठीं।
एयरपोर्ट के बाहर खड़ी बस में आगे की सीट पर चढ़कर बैठे टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया को क्रिकेट प्रेमियों ने आवाज लगाना शुरू कर दिया। हार्दिक ने भी हाथ हिलाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया।
Trending Videos
2 of 8
हार्दिक पाड्या फोन में बिजी दिखे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, कई खिलाड़ी फोन में बिजी नजर आए। इस दौरान हार्दिक पांड्या फोन चलाते दिखाई दिए। वो बस पर बैठे थे, उनकी निगाह फोन पर थी। हार्दिक के पीछे एशिया कप टी-20 के हीरो रहे तिलक वर्मा को देखते ही क्रिकेट प्रेमियों ने नारेबाजी शुरू की। कुछ ही देर में माहौल इंडिया-इंडिया का शोर से गूंज उठा। कुछ ही मिनटों में खिलाड़ियों से भरी बस सीधे गोमतीनगर स्थित होटल पहुंची, जहां खिलाड़ियों का भारतीय पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
लखनऊ पहुंची टीम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शुभम गिल व तिलक वर्मा भी फोन पर बात करते दिखे। इस दौरान उनके साथ स्टाफ भी नजर आया। टीम इंडिया के शानदार ओपनर अभिषेक शर्मा खिड़की के पास बैठे दिखे।
4 of 8
तिलक वर्मा फोन पर बात करते दिखे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
तिलक इन दिनों काफी फॉर्म चल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। वह कई बार टीम इंडिया के लिए दीवार बनकर खड़े रहे हैं। जिस वजह से विपक्षी टीम की बालिंग कमजोर हो जाती है। जब तिलक वर्मा का बल्ला चलता है।
पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय इकाना स्टेडियम में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को इकाना स्टेडियम में दोपहर एक बजे से दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद पांच बजे स्टेडियम से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।