बेरोजगारी: पदों से 10 गुना आए आवेदक, तस्वीरें
यूपी में नौकरी के लिए लोग कितने परेशान हैं, इस बात का सुबूत ये तस्वीरें हैं। संविदा के पद पर भर्ती के लिए पदों से दस गुना ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे फिर शुरू हुई गहमागहमी।
बेरोजगारी: पदों से 10 गुना आए आवेदक, तस्वीरें
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पदों की भर्ती के लिए दो दिन से रायबरेली के सीएमओ कार्यालय के एएनएमटीसी में भीड़ लगी रही है। बुधवार से शुरू हुई ये गहमागहमी गुरुवार को भी जारी रही।
बेरोजगारी: पदों से 10 गुना आए आवेदक, तस्वीरें
वॉक इन इंटरव्यू का फॉर्म जमा करने और पंजीयन कराने के लिए अभ्यर्थियों की अफरातफरी रही। संविदा के 54 पदों के लिए अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इसमें स्टाफ नर्स के 15 पदों के लिए 270 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा।
बेरोजगारी: पदों से 10 गुना आए आवेदक, तस्वीरें
गुरुवार की सुबह से ही इंटरव्यू के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग संविदा के 54 पदों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की गई थी।
बेरोजगारी: पदों से 10 गुना आए आवेदक, तस्वीरें
बुधवार को अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराने के साथ ही वॉक इन इंटरव्यू के आवेदनपत्रों को भी भरकर जमा किया था। गुरुवार को सभी पदों के लिए सुबह से इंटरव्यू शुरू हुए।