फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार डिग्री पारे ने सिहराया, लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार

Thu, 02 Jan 2020 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
weather update: weather prediction for coming days in month of january
बुधवार सुबह भी मौसम के तीखे तेवर रहे। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को एक डिग्री से कम के पारे वाले मौसम के तेवरों ने बुधवार को चार डिग्री के न्यूनतम पारे में कंपाया। वहीं, अब बृहस्पतिवार से मौसम भिगोने की तैयारी में है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर-पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने जा रही मौसमी उठापटक का असर लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में दिखेगा। अगले दो दिनों में गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

 
weather update: weather prediction for coming days in month of january
लखनऊ में गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। उधर, बुधवार सुबह चार डिग्री के पारे में सिहराते पारे के बीच दोपहर में गुनगुनी धूप ने राहत दी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा।
weather update: weather prediction for coming days in month of january
ठंड से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर से शाम तक बादलों की धूप के साथ जारी आंखमिचौली ने सिहराया तो जरूर, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के ऊपर पहुंचने से गलन से मामूली राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update: weather prediction for coming days in month of january
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 23 दिसंबर के बाद पहली बार 20 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ, जिससे गलन कुछ कम महसूस हुई। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
weather update: weather prediction for coming days in month of january
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चार जनवरी के बाद से बारिश-बदली का दौर सुस्त पड़ना शुरू होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed