फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव तो पति ने किया पहचानने से इनकार ...और फिर जो हुआ वो है ज्यादा दिलचस्प

Mon, 20 Jul 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु अवस्थी, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wife turned Corona positive, husband refused to recognize
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ साल पहले ही निकाह हुआ था। जिंदगी भर दुख-सुख में साथ रहने की कसमें खाई थीं। घर में नन्हा मेहमान आने वाला था। पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले गया तो पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसकी भनक लगते ही एक झटके में सारी कसमें भूल गया। पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला।

Wife turned Corona positive, husband refused to recognize
- फोटो : PTI

यही नहीं जब अस्पताल कर्मियों ने उसके नंबर पर कॉल किया तो पत्नी को पहचानने से ही इनकार कर दिया। ससुर ने उसे फोन किया तो कोराना मरीज से किसी तरह का संबंध न रखने की बात कही। इस संवेदनहीनता से बच्चा गर्भ में ही मर गया।

Wife turned Corona positive, husband refused to recognize

इस विपत्ति के बावजूद पीड़िता ने आठ दिन तक अस्पताल में रहकर कोरोना से जंग जीत ली और स्वस्थ्य होकर मायके चली गई। महिला का कहना है कि पति के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इंदिरानगर की हिना (24) का निकाह 26 फरवरी 2019 को चांदन गांव निवासी फकरुल के साथ हुआ था। गत चार जुलाई को उसे डिलिवरी के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife turned Corona positive, husband refused to recognize
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आरोप है कि इसकी भनक पति को लगी तो वह हिना को अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। हिना का कहना है कि वह पहले काफी देर तक पति का इंतजार करती रही, लेकिन जब वह नहीं आया तो अस्पतालकर्मी की मदद से पति के नंबर पर कॉल करवाया। इस पर पति ने अस्पताल स्टाफ से हिना से कोई रिश्ता न होने की बात कह फोन काट दिया। इसके बाद महिला ने अपने मायके कॉल करके पिता को जानकारी दी। ससुर ने दमाद के नंबर पर कॉल किया तो उसने कोरोना मरीज से किसी तरह के संबंध न होने की बात कही। इसके बाद अकेले अस्पताल में पड़ी हिना की देखरेख के लिए लिए उसकी बहन पहुंची और दोनों को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Wife turned Corona positive, husband refused to recognize
- फोटो : pexels.com
सभी के नंबर डाल दिये थे ब्लैक लिस्ट में 
हिना का कहना है कि पति को जब अस्पताल व मायके से फोन गया तो उसने इन सभी नंबरों को ब्लॉक कर दिया, ताकि उसे दोबारा फोन न कर सकें। उसने ससुराल के सभी नंबर ब्लॉक कर रखे हैं। जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाई थी और बुरा वक्त आते ही दामन छुड़ा लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed