फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालाघाट: मैगनीज खदान में किए जा रहे विस्फोट से तिरोड़ी के ग्रामीण परेशान, घरों में आ रही दरारें, धरने पर बैठे

Sat, 19 Feb 2022 07:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 07:41 PM IST
सार

बालाघाट जिले के तिरोड़ी में स्थित मैगनीज और इंडिया लिमिटेड (मैगनीज खदान) में किए जा रहे भारी विस्फोट से आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
Balaghat: Villagers of Tirodi upset due to explosion in manganese mine, cracks coming in houses, sitting on dharna
आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
बालाघाट जिले के तिरोड़ी में स्थित मैगनीज और इंडिया लिमिटेड (मैगनीज खदान) में किए जा रहे भारी विस्फोट से आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 
Balaghat: Villagers of Tirodi upset due to explosion in manganese mine, cracks coming in houses, sitting on dharna
छोटे-बड़े पत्थर घरों पर गिर रहे हैं, वहीं घरों में दरारें भी आ रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुरानी तिरोड़ी क्षेत्र में संचालित मैगनीज खदान नार्थ-6 आबादी के नजदीक है। जहां पास ही निवासरत करीब 70 घरों के 300 बाशिंदों को काफी परेशानी हो रही है। प्रभावित परिवार के सदस्यों का कहना है कि जल्द ही विस्फोट बंद नहीँ किया गया तो खदान के अंदर धरना दिया जाएगा। बताया गया है कि ग्राम तिरोड़ी के आसपास भारी विस्फोट से छोटे-बड़े पत्थर घरों पर गिर रहे हैं, वहीं घरों में दरारें भी आ रही हैं। तमाम शिकायतों कर बाद भी विस्फोट बंद न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं तिरोड़ी तहसीलदार भगवानदास कुमरे ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर को अवगत करा दिया गया है। या तो यहां भारी विस्फोट बंद कराएं अथवा प्रभावितों को अन्य स्थान पर विस्थापित किया जाए। मॉयल प्रबंधन को भी पत्र लिखा है। यदि वे सक्षम हों तो निर्णय लें अथवा सीएमडी नागपुर को अवगत कराएं।
 
Balaghat: Villagers of Tirodi upset due to explosion in manganese mine, cracks coming in houses, sitting on dharna
70 घरों के 300 बाशिंदों को काफी परेशानी हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
राशिदा खान ने बताया कि हम ब्लास्टिंग से परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरना देने के बाद भी ब्लास्टिंग बंद नहीं होती है तो हम खदान के अंदर जाकर धरना देंगे।
 
सावित्री उइके का कहना है कि ब्लास्टिंग से काफी दिक्कत है। कई बार पत्थर आ जाते हैं तो हमेशा डर लगा रहता है कि बच्चों को कोई पत्थर न लग जाए। गांव के नए-पुराने मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। हमारी मांगों को कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed