{"_id":"6210b3d046c39f313f0c370f","slug":"modi-s-love-of-indore-from-service-and-save-of-goddess-ahilya-to-making-trenching-ground-a-green-zone-in-11-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी का इंदौर प्रेम: देवी अहिल्या के सेवा भाव और सेव से लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड को ग्रीन जोन बनाने तक, जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का इंदौर प्रेम: देवी अहिल्या के सेवा भाव और सेव से लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड को ग्रीन जोन बनाने तक, जानें सबकुछ
Sat, 19 Feb 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:18 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में गोबर धन (बायो सीएनजी) प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देवी अहिल्या बाई के सेवा भाव और नमकीन से लेकर इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड को ग्रीन जोन बनाने तक का जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में गोबर धन (बायो सीएनजी) प्लांट का लोकार्पण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में गोबर धन (बायो सीएनजी) प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देवी अहिल्या बाई के सेवा भाव और नमकीन से लेकर इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड को ग्रीन जोन बनाने तक का जिक्र किया।
मोदी ने इंदौर की दिल से तारीफ की।
- फोटो : अमर उजाला
सेव के शौकीन नहीं, सेवा करना भी आता है
मोदी ने कहा- "आप सिर्फ सेव के शौकीन नहीं है। इंदौर के लोगों को अपने शहर की सेवा करना भी आता है। आज का दिन स्वच्छता के लिए, इंदौर के अभियान को एक नई ताकत देने वाला है।"

गोबर धन यानी बायो सीएनजी प्लांट में सजावट की गई।
- फोटो : अमर उजाला
काशी में भी इंदौर वालों को अपने शहर पर गर्व होगा
मोदी ने इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि "आज मैं इंदौर की इतनी प्रशंसा कर रहा हूं तो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जिक्र भी करूंगा। मुझे खुशी है कि काशी विश्वनाथ धाम में देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की बहुत सुंदर प्रतिमा रखी गई है। इंदौर के लोग जब बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां देवी अहिल्या बाई की मूर्ति के दर्शन भी कर सकेंगे। आपको इससे अपने शहर पर और भी गर्व होगा।

सीएम शिवराज भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
- फोटो : अमर उजाला
सुमित्रा महाजन, शिवराज और लालवानी की तारीफ
मोदी ने इस दौरान 30 वर्षों तक इंदौर का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम के सदस्यों की तारीफ करना चाहूंगा, जो उन्होंने इतने कम समय में इस प्लांट को संभव बनाया। सुमित्रा ताई का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने इंदौर की पहचान को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। मौजूदा सांसद शंकर लालवानी भी उनके नक्शे-कदम पर इंदौर को आगे बढ़ाने, बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

लोकार्पण के लिए प्लांट को सजाया भी गया था।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर का प्लांट दूसरे शहरों को प्रेरणा देगा
मोदी ने कहा कि "शहर के कचरे और पशुओं के कचरे से गोबर धन और गोबरधन से स्वच्छ ईंधन। स्वच्छ ईंधन से स्वच्छ पर्यावरण। यह जीवन धन का निर्माण करता है। इस शृंखला की प्रत्येक कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। इंदौर का यह गोबर धन प्लांट दूसरे शहरों को प्रेरणा देगा। दो वर्षों में 75 बड़े नगर निकायों में इस प्रकार के बायो सीएनजी प्लांट बनाने का काम किया जा रहा है। यह अभियान भारत के शहरों को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण रहित बनाने, क्लीन एनर्जी की दिशा में बहुत मदद करेगा।