Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Bhopal: OPD trial begins in Hamidia Block-2, Minister reprimands officials for half-baked preparations
{"_id":"6213922a04dead72250f30f8","slug":"bhopal-opd-trial-begins-in-hamidia-block-2-minister-reprimands-officials-for-half-baked-preparations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोपाल: हमीदिया ब्लॉक-2 में ओपीडी का ट्रायल शुरू, मंत्री ने आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: हमीदिया ब्लॉक-2 में ओपीडी का ट्रायल शुरू, मंत्री ने आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों को फटकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:52 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में से एक बिल्डिंग ब्लॉक-2 में ओपीडी का ट्रायल शुरू हो गया। अस्पताल की आधी-अधूरी तैयारी पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
1 of 4
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सोमवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचकर नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में से एक बिल्डिंग ब्लॉक-2 में ओपीडी का ट्रायल शुरू हो गया। अस्पताल की आधी-अधूरी तैयारी पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
2 of 4
मंत्री सारंग ने कहा कि अभी ओपीडी का ट्रायल शुरू कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सोमवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचकर नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। यहां पर पीडियाट्रिक, ईएनटी और ऑप्थेमोलॉजी विभाग शुरू हो गए। पीडियाट्रिक विभाग की प्रथम तल पर ओपीडी भी शुरू हो गई। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग के निचले तल पर पानी बहने की शिकायत मिलने पर मंत्री ने पीआईयू के अधिकारियों से सवाल जवाब किए। वहीं, कई खामियों को लेकर अस्पताल के अधिकारियों पर भी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री सारंग ने कहा कि अभी ओपीडी का ट्रायल शुरू कर रहे हैं। इसमें कमियों को सुधारा जाएगा। यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री ने कहा कि अभी उपकरण और फर्नीचर आ रहा है। इसके साथ ही धीरे धीरे आईपीडी भी शुरू की जाएगी।
3 of 4
मंत्री ने कहा कि काम समय पर पूरा करने के लिए कैलेंडर बनाया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
कैलेंडर बनाकर होगी मॉनीटरिंग
मंत्री अस्पताल परिसर में 3 घंटे तक रुके। उन्होंने बिल्डिंग के निरीक्षण के साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मंत्री ने कहा कि काम समय पर पूरा करने के लिए कैलेंडर बनाया जाएगा। जिसकी मॉनीटरिंग हर सप्ताह मंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंत्री ने अस्पताल के कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
131 सीसीटीवी से निगरानी
मंत्री ने अस्पताल के कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। यहां से 131 कैमरों से पूरे परिसर की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने साउंड और सिक्योरिटी सिस्टम, फायर सेफ्टी सिस्टम चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कहा। फायर एनओसी के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।