Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Morena: Unknown miscreants beat Mirchi Baba, Mirchi Baba wept bitterly at Congress District President's house
{"_id":"62135e33cef7013a635fa5f5","slug":"morena-unknown-miscreants-beat-mirchi-baba-mirchi-baba-wept-bitterly-at-congress-district-president-s-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरैना: अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची बाबा को पीटा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फूट-फूटकर रोए मिर्ची बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची बाबा को पीटा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फूट-फूटकर रोए मिर्ची बाबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:57 PM IST
सार
कांग्रेस समर्थक मिर्ची बाबा पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। उनके शिष्यों के साथ भी मारपीट करने के आरोप हैं। मिर्ची बाबा गौ हत्या को लेकर देवरी हाईवे पर चक्काजाम करने जा रहे थे, तभी ये घटना घटी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 3
बाबा घटना के बाद हाईवे जाम करने लगे को पुलिस ले गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस समर्थक मिर्ची बाबा पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। उनके शिष्यों के साथ भी मारपीट करने के आरोप हैं। मिर्ची बाबा गौ हत्या को लेकर देवरी हाईवे पर चक्काजाम करने जा रहे थे, तभी ये घटना घटी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
2 of 3
उनके शिष्यों की पिटाई कर दी गई, जिसमें एक शिष्य को गंभीर चोट आई है।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मिर्ची बाबा ग्वालियर से मुरैना आ रहे थे। मुरैना बैरियर चौराहे के पुल पार करते ही देवरी तिराहे पर उनकी गाड़ी को कुछ अज्ञात लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। उनके शिष्यों की पिटाई कर दी गई, जिसमें एक शिष्य को गंभीर चोट आई है। बाबा को भी चोट लगी है। हमले के बाद बाबा हाईवे पर चक्काजाम करने लगे, पुलिस उन्हें जबरन गाड़ी में उठा ले गई। पुलिस और बाबा के समर्थकों में झूमाझटकी हुई। बाबा गौ हत्या के विरोध में अपने शष्यों के साथ देवरी गौशाला के पास मुख्य मार्ग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने जा रहे थे।
3 of 3
बाबा बोले मैं गौ माता की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
- फोटो : अमर उजाला
बाबा फूट-फूटकर रोए
मारपीट के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर बाबा फूट-फूटकर रोए। रोते हुए बोले- मुरैना हाईवे पर गुंडों ने मेरी गाड़ी रोक ली। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां कुछ लोगों ने बचा लिया। मेरे तीनों फोन ले गए। एक बच्चे की आंख फूट गई है। मैं गौ माता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। केवल गौ माता की आवाज उठाने पर मेरे साथ गुंडों ने ऐसा किया है। कट्टे और रिवॉल्वर लेकर आए थे। भले आज मेरी मौत हो जाए। मैंने किसी के साथ बुरा नहीं किया हूं। मिर्ची बाबा ने जान मारने का हमला और मारपीट को लेकर जिले के नूराबाद थाने में शिकायत दर्ज की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।