फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचकल्याणक महोत्सव में सीएम: बड़े बाबा और आचार्यश्री के किए दर्शन, कहा- कुंडलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा

Mon, 21 Feb 2022 05:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 05:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दमोह जिले के कुंडलपुर में पंचकल्याणक महोत्सव में पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan attended Panchkalyanak festival, took blessings from Acharya Vidyasagar Maharaj
कुंडलपुर में बड़े बाबा की पूजा-अर्चना करते सीएम चौहान - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दमोह जिले के कुंडलपुर में पंचकल्याणक महोत्सव में पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए। उन्होंने बड़े बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान आदिनाथ से प्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

 
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan attended Panchkalyanak festival, took blessings from Acharya Vidyasagar Maharaj
पत्नी साधना सिंह के साथ बड़े बाबा की पूजा में शामिल सीएम चौहान - फोटो : अमर उजाला

सीएम चौहान ने जैन मुनि संत विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आचार्यश्री के चरणों में प्रणाम। यहां विराजमान तपस्वियों, सभी माताजी को भी प्रणाम करता हूं, जिन्होंने सांसारिक मोह माया त्याग कर संपूर्ण जीवन आचार्य श्री के मार्गदर्शन में समाज की सेवा में लगा दिया। 

 
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan attended Panchkalyanak festival, took blessings from Acharya Vidyasagar Maharaj
आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में सीएम चौहान - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि आज यहां मुख्यमंत्री नहीं, गुरू का शिष्य आया है। आचार्य विद्यासागर महाराज के चेहरे का तेज, वाणी का ओज अद्भुत है। आचार्यश्री से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि पहली बार आचार्यश्री से मैं नेमावर में मिला था। तबसे आपकी सूरत आंखों में समाई है। मन तृप्त नहीं होता। सचमुच में कहूं तो आने वाली पीड़ियां यह विश्वास नहीं करेंगी कि कोई चलते फिरते आचार्य इस धरती पर आए थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan attended Panchkalyanak festival, took blessings from Acharya Vidyasagar Maharaj
पंचकल्याणक महोत्सव में संबोधन देते सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि आपके निर्देशन में जगह-जगह गौशालाएं और जिनालयों का निर्माण किया जा रहा है। हथकरघा को प्रोत्साहन जैसे अद्भुत कार्य हो रहे हैं। आप शिक्षा, स्वास्थ्य और आप स्वावलंबन के लिए समर्पित हैं, आप भटके हुए मानव को राह दिखाने के लिए समर्पित हैं। आपको नमन 


 
विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan attended Panchkalyanak festival, took blessings from Acharya Vidyasagar Maharaj
पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए सीएम चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और बांदकपुर को 'पवित्र क्षेत्र' घोषित किया जाएगा। यहां मांस-मदिरा आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। पहाड़ी पर पौधरोपण कर इसे हरा-भरा बनाया जाएगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed