{"_id":"641ab817fb7f316e460b3f5a","slug":"bhopal-news-bhopal-police-commissioner-harinarayanchari-mishra-took-charge-said-police-will-work-with-sens-2023-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने चार्ज लिया, बोले- संवेदनशीलता से काम करेंगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने चार्ज लिया, बोले- संवेदनशीलता से काम करेंगी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
2001 में आईआरटीएस पास कर रेलवे अधिकारी बनें। इसके बाद रेलवे की नौकरी करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और एक साल बाद ही 2002-03 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।
विज्ञापन
1 of 4
हरिनारायण चारी मिश्र ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का चार्ज लिया
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि पुलिस आम जनता के प्रति संवेदनशील नजर आएगी। संवेदनशीलता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर कमिश्नर थे। इससे पहले वह ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, खंडवा में पुलिस अधीक्षक रह चुके है। मिश्र इंदौर एसएमपी, महू एसडीओपी और राज्यपाल के एडीसी भी रह चुके है। गृह विभाग ने उनको इंदौर कमिश्नर से भोपाल पुलिस कमिश्नर पदस्थ करने के आदेश जारी किए। वहीं, भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को इंदौर पुलिस कमिश्नर पदस्थ किया गया।
मिश्र ने पदभार संभालने बाद ही अधिकारियों के साथ भोपाल की कानून व्यवस्था की जानकारी को लेकर बैठक की। बता दें इंदौर में मिश्र ने भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ प्रहार अभियान चलाया। जिसको प्रदेश भर के आधिकारियों ने अपनाया।
4 of 4
हरिनारायण चारी मिश्र ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला
- फोटो : अमर उजाला
बिहार सीवान के रघुनाथपुर के हरिनारायण चारी के माता-पिता शिक्षक सरकारी शिक्षक थे। पांच बहनों और दो भाई में हरिनारायण चारी मिश्र का जन्म 3 दिसंबर 1975 को हुआ था। वह स्व. माधवाचारी मिश्र के बच्चों में हरिनारायण दूसरे नंबर पर है। उनके भाई और बहन स्कूल शिक्षक और कॉलेज में प्रोफेसर है। कॉलेज करने के साथ ही हरिनारायण चारी मिश्र ने 1998 में पीसीएस की परीक्षा पास की और उत्तर प्रदेश में ट्रेजरी अधिकारी बन गए। इसके साथ ही वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करते रहे।
2001 में आईआरटीएस पास कर रेलवे अधिकारी बनें। इसके बाद रेलवे की नौकरी करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और एक साल बाद ही 2002-03 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। जिसमें उनको मध्य प्रदेश राज्य कैडर मिला। मिश्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, दुर्गम सेवा पदक 2010, आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक 2010, इंदारा गांधी सांप्रदायिक सौहार्द पुरस्कार 2011 मिल चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X