फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Global Investors Summit: जीआईएस में नवाचार, 15 कलर के कार्ड से मिलेगी एंट्री, QR कोड बताएगा पार्किंग का पता

Wed, 19 Feb 2025 07:01 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 07:01 AM IST
सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का मुख्य आयोजन राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने जा रहा है। यहां पर 15 कलर के प्रवेश कार्ड से अतिथियों, आयोजकों, मीडिया और विशिष्ट अतिथियों को प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
Global Investors Summit: Innovation in GIS, entry will be given through 15 colour card
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट पहली बार भोपाल में। - फोटो : अमर उजाला
loader
राजधानी भोपाल में 24 फरवरी से होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होगा। यहां पर प्रवेश के लिए 15 कलर के कार्ड से एंट्री मिलेगी।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का मुख्य आयोजन राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने जा रहा है। यहां पर 15 कलर के प्रवेश कार्ड से अतिथियों, आयोजकों, मीडिया और विशिष्ट अतिथियों को प्रवेश मिलेगा। 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को सुनहरे रंग के प्रवेश कार्ड से प्रवेश मिलेगा। साथ ही निवेशकों और वीवीआईपी के लिए विभिन्न प्रकार के वाहन पास जारी किए जाएंगे। इन पासों में क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करने पर वाहन पार्किंग की लोकेशन मोबाइल पर दिखाई देगी। पार्किंग के लिए करीब 11 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जहां निवेशक और अन्य आमंत्रित सदस्य अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रमुख निवेशकों के लिए प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, उनके लिए वोटक्लब की तरफ से प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
 
Global Investors Summit: Innovation in GIS, entry will be given through 15 colour card
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए जारी किए गए 15 कलर के एंट्री पास - फोटो : अमर उजाला
समिट में विशिष्ट गवर्नमेंट ऑफिशियल और गवर्नमेंट ऑफिशियल ट्रिपल ए श्रेणी को रेड, गेस्ट ऑफ ऑनर (हाई कमीशन) को ऑरेंज, स्पेशल इनवाइटी को गोल्ड, डेलिगेट को पर्पल, फॉरेन डेलिगेट को टील, मीडिया को ब्राउन, ऑर्गनाइजर, ऑर्गनाइजर ट्रिपल ए श्रेणी, लाइजनिंग ऑफिसर को ब्लू, इवेंट टीम को रॉयल ब्लू, एक्सीबिटर को ग्रीन, सर्विस प्रोवाइडर और वालेंटियर को व्हाइट, एनआरआई को पिंक पास दिए जाएंगे।




मंत्री, प्रमुख सचिव, अन्य वीवीआईपी और कुछ निवेशकों के लिए मानव संग्रहालय के गेट से प्रवेश होगा, जहां ''''ड्रॉप एंड गो'''' सुविधा होगी। इन व्यक्तियों के लिए ट्रिपल श्रेणी के वाहन पास जारी किए जाएंगे। निवेशकों, उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए पार्किंग के अनुसार वाहन पास बनवाए गए हैं। जिसके अनुसार स्मार्ट सिटी, रीजनल कॉलेज, दशहरा मैदान, एक्सीलेंसी कॉलेज और पुलिस ग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग जैसी जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed