{"_id":"6303419c9c6af47a3f78b475","slug":"heavy-rain-in-mp-rivers-crossed-the-danger-mark-due-to-heavy-rains-in-madhya-pradesh-know-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heavy Rain in MP: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, नर्मदा और बेतवा नदी से लगे जिलों में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heavy Rain in MP: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, नर्मदा और बेतवा नदी से लगे जिलों में हाई अलर्ट
Mon, 22 Aug 2022 07:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:39 PM IST
सार
Heavy Rain in MP: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, अनूपपुर में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के लिए आफत बनी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश आसमानी आफत बनकर गिर रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों से संपर्क टूट गया है। बेतवा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे विदिशा के 70 गांवों को सुरक्षित स्थान पर शिफ़्ट करने का कार्य चल रहा है। भोपाल शहर में इंडस कॉलोनी, शिवनगर आदि स्थानों से जल प्लावन की स्थिति होने से नागरिकों को शिफ़्ट किया गया है। भोपाल ज़िला प्रशासन के लिए 3 एनडीआरएफ और 4 एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। दो एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर विदिशा के लिए किए गए हैं। प्रदेश में 8 एनडीआरएफ टीम तैनात हैं। विदिशा में 3 टीम के अलावा 2 ग्वालियर में, 1 सीहोर में, 1 नर्मदापुरम में और 1 जबलपुर में तैनात की गई है।
भोजताल में खड़ा आधा क्रूज उड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जबलपुर में ग्वारीघाट लबालब
जबलपुर में शनिवार सुबह से जारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं नर्मदा के तट पर बसे इलाकों में पानी घर गया है। भारी बारिश के चलते बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं। बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते ग्वारीघाट, तिलवारा घाट और भेड़ाघाट का जलस्तर बढ़ गया है। ग्वारीघाट में बना नर्मदा मंदिर पानी में पूरा डूब गया है। ग्वारीघाट का प्रवेश द्वारा शिखर तक पानी में डूबा है। घाट के पास बनी दुकानें डूब गई हैं।
पनागर तहसील के लमती ग्राम में एक झोपड़ी बुरी तरह से पानी में डूब गई, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने किसी तरह से लोगों को बचाया। निचले क्षेत्रों में बचाव एवं राहत दल को तैनात किया गया है ताकि अप्रिय घटनाओं को समय पर रोका जा सके। वहीं, बारिश को देखते हुए कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम द्वारा जनहित में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कलेक्टर ने लोगों से क्षेत्र में पानी निकासी न होने पर संपर्क करने की अपील की है।

ग्वारीघाट का करीब 20 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार पानी में डूबा
- फोटो : अमर उजाला
नर्मदा, चंबल और सिंध समेत कई नदियां उफान पर
शिवपुरी जिले में भी भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले के बदरवास में सिंध नदी उफान पर है, जिससे कई गांवों से संपर्क टूट गया है। बदरवास से खतौरा जाने वाले मार्ग पर सड़गांव के पास सिंध नदी का पुल पानी में डूब जाने से यहां रास्ता बंद हो गया। खतौरा जाने वाला सीधा रास्ता भी बंद हो गया, वहीं कोलारस के कई क्षेत्रों में सिंध नदी का पानी घुस गया है। ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोले गए हैं।

भारी बारिश से रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
जान जोखिम में डालकर रास्ते पार कर रहे लोग
शाजापुर जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश के चलते जिले के नदी नाले उफान पर हैं और कई रास्तों पर पुल पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन व्यवस्था ठप्प हो गई है। प्रशासन ने लोगों से पुल-पुलिया पार न करने की अपील की है, लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर पुल पुलिया पार कर रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं जिले के लखुंदर, कालीसिंध, चीलर, नेवज समेत अन्य नदी नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

जोहिला नदी पर बना जलमग्न रपटा पुल
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया में कई गांवों से संपर्क टूटा
उमरिया जिले की जोहिला नदी उफान पर है। बिरसिंहपुर पाली के अंतर्गत जोहिला नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। जोहिला नदी पर बना ये रपटा दो विधानसभाओं को जोड़ता है। रपटे के जलमग्न होने के चलते दो विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूट गया है। ओवरफ्लो के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है। रपटे के जलमग्न होने से आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बंद हो चुका है।
बाढ़ में फंसे तीन लोगों को बचाया
मंडला जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लिंगा में नर्मदा नदी में बाढ़ के दौरान टापू में तीन लोग फंस गए। जिन्हें राहत और बचाव दल ने सुरक्षित निकाला।