फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: घमंड से दूर, व्यवहार में विनम्र रहें, काम में नवाचार करें, MLA, MP को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए मंत्र

Sun, 23 Feb 2025 11:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Feb 2025 11:37 PM IST
सार

भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का शुभारंभ करने के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट, चुनावी रणनीति और क्षेत्र के विकास के लिए अहम टिप्स दिए। 

विज्ञापन
MP News: Stay away from arrogance, be humble in behavior, innovate in work, PM Narendra Modi gave mantras to M
पीएम मोदी जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में प्रदेश के मंत्रियों, भाजपा विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इसमें प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट, चुनावी रणनीति और क्षेत्र के विकास के लिए अहम टिप्स दिए। चर्चा से पहले प्रधानमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री ने विधायकों से यह भी पूछा कि वे अपने क्षेत्रों में विकास के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में विधायकों ने अपने काम के बारे में जानकारी दी।
MP News: Stay away from arrogance, be humble in behavior, innovate in work, PM Narendra Modi gave mantras to M
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और नेताओं से कहा कि अपने क्षेत्रों में विकास के लिए योजना बनाएं और कार्यों की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहकर काम करें और विकास कार्यों को जमीन पर लाकर उन्हें महसूस कराएं।
 
MP News: Stay away from arrogance, be humble in behavior, innovate in work, PM Narendra Modi gave mantras to M
पीएम ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों से कई सवाल किए, जिसका कुछ विधायकों ने जवाब भी दिया। प्रधानमंत्री ने विधायकों को अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया। उनका मानना था कि जब एक विधायक अपना व्यक्तित्व सुधारता है तो वह क्षेत्र में अच्छे काम कर सकता है और इससे चुनावी जीत में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Stay away from arrogance, be humble in behavior, innovate in work, PM Narendra Modi gave mantras to M
पीएम जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने विधायकों को अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक लेने की सलाह दी। इससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक जब पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में जाते हैं और अधिकारियों से संवाद करते हैं, तो इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलती है।
 
विज्ञापन
MP News: Stay away from arrogance, be humble in behavior, innovate in work, PM Narendra Modi gave mantras to M
कुशाभाऊ ठाकरे हाल में बैठे जनप्रतनिधि - फोटो : अमर उजाला
बैठक के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने बैठक में विधायकों से यह भी कहा कि वे अपने कामकाज और व्यवहार में में घमंड से दूर रहें, व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और क्षेत्र के विकास के लिए नवाचार करें। साथ ही, सोशल मीडिया का सही उपयोग करें और अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed