😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Bhopal News
›
MP Weather Update: Due to heavy rains in many districts of the state, the water level of rivers increased, settlements were submerged
{"_id":"62cbb68a8c97ca01c0476012","slug":"mp-weather-update-due-to-heavy-rains-in-many-districts-of-the-state-the-water-level-of-rivers-increased-settlements-were-submerged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: भोपाल, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: भोपाल, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:55 PM IST
सार
MP Weather Update: भोपाल, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट
विज्ञापन
1 of 3
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान है। लिहाजा झमाझम बरसात हो रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश होने से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। वहीं, नदी नाले उफान पर होने की वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी एक से दो दिनों में भी गरज चमक से साथ भारी बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं सोमवार दोपहर 1 बजे अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा में आगामी 2-3 घंटो में भारी से भारी वर्षा एवं वज्रपात का रेड अलर्ट जारी।
हैदराबाद से भोपाल जा रही फ्लाईट को इंदौर में उतारा
भोपाल में मौसम खराब होने और विजिबिलिटी नहीं होने के कारण हैदराबाद फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर उतार कर यात्रियों को रोका गया है। जो यात्री जाना चाहते हैं उनसे जबरन स्वीकृति ली जा रही है, वहीं यात्रियों को समय भी नहीं बताया जा रहा है कि कितनी देर उन्हें हवाई जहाज में ही रखा जाएगा।
Trending Videos
2 of 3
घरों और सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर में रविवार रात तक 8.5 बारिश दर्ज की जा चुकी है। अकेले राजधानी भोपाल में 6 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। राजधानी की सड़कें भारी बारिश के चलते लबालब पानी से भर गई, जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि नर्मदापुरम में तवा डैम का जलस्तर 3 फीट तक बढ़ गया। नर्मदा नदी के जलस्तर में बढोतरी दर्ज की गई। विदिशा में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी। बेतवा नदी भी उफान पर है। रायसेन जिले में छोटे नदी नालों में उफान के चलते कई निचली बस्तियों में पानी भरने की खबरें सामने आई हैं। प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही लोगों को आकाशीय बिजली का कहर भी झेलना पड़ रहा है। बीते 7 दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर करीब 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 घंटे के दौरान भोपाल, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, धार, देवास, शाजापुर और नर्मदापुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरदा, रायसेन और सीहोर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में रविवार तक 8.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि सोमवार को नमी अधिक होने के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है। भोपाल, जबलपुर, रीवा और सागर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इंदौर-उज्जैन में भी बारिश होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X