सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhopal: राजधानी में 24 घंटे में 47.6 MM बारिश, कई इलाकों में घुसा पानी, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल शहर में 47.6 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
Bhopal: 47.6 mm of rain in 24 hours in the capital, water entered many areas, meteorological department warned of heavy rain
राजधानी की सड़कें बारिश के पानी से लबालब। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल शहर में 47.6 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में पानी घुस गया है। भोपाल रेलवे स्टेशन के 6 नंबर के सामने भारत पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा।  

 
मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि सागर से ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इससे अगले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। भोपाल में अभी भी बारिश जारी है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले बाढ़ की स्थिति मध्य प्रदेश के अंदर भोपाल संभाग के आसपास है। विशेष स्थिति विदिशा की रही है। जहां सुबह साढ़े तीन घंटे में 8 इंच बारिश हुई। जो अपने आप में काफी अधिक है। अब स्थिति सामान्य रही है। पानी लगभग उतर गया है। दूसरी जगह पर पानी उतर रहा है। 55 लोग राहत केंद्रों में है। 3 मोटर बोट से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। खास बाढ़ की स्थिति विदिशा में बंटी नगर, सागर की पुलिया, कन्हैया खेड़ा, सुभाष नगर में थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावितों को कैंपों में पहुंचा दिया गया है। पुलिस लाइन में पानी भरा था, उनको ऊपर की मंजिल में शिफ्ट किया गया है। बेतवा में सुबह पानी कम था, लेकिन हमने बेतवा और नर्मदा नदी के किनारे पर अलर्ट किया है। किनारे पर बसे लोगों को ऊपर जाने को कहा गया है।
Trending Videos
Bhopal: 47.6 mm of rain in 24 hours in the capital, water entered many areas, meteorological department warned of heavy rain
लालघाटी स्थित जैन मंदिर में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल शहर में रात भर लगातर बारिश होने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। भोपाल के जैन नगर लालघाटी में बारिश का पानी कॉलानी में घुस गया। यहां घरों और मंदिर में दो से तीन फुट पानी भर गया। रात में घुसा पानी सुबह बाहर निकला। इसके अलावा गुफा मंदिर रोड की कॉलोनियां, भोपाल टॉकिज, सोफिया कॉलेज रोड, सिंधी कॉलोनी, इब्राहिमगंज, शाहपुरा, कोहेफिजा कॉलोनी, अयोध्या नगर की कॉलोनियों में पानी भरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal: 47.6 mm of rain in 24 hours in the capital, water entered many areas, meteorological department warned of heavy rain
रातभर हुई बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भोपाल की लिंक रोड नंबर 1, बाणगंगा चौराहा, सिंधी कॉलानी रोड, बागमुगालिया रोड समेत कई सड़कें पानी से भर गई हैं। जिला प्रशासन ने जलभराव होने पर संपर्क के लिए नंबर जारी किए हैं। आम जनता 0755-2540220, 2701401, 2542222 नंबर पर जलभराव होने पर संपर्क कर सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed