सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rani Durgavati Tiger Reserve: नई सुविधाओं के साथ पहले से महंगी होगी जंगल सफारी, कल से शुरू; जानें क्या है नया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Sep 2025 10:32 AM IST
सार

प्रबंधन ने इस बार सफारी रूट, गाइड व्यवस्था, वॉच टॉवर, टिकट काउंटर और पार्किंग जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाया है। रिजर्व 2339 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है, जहां 24 बाघों समेत तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ और 250 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीव व पक्षी पाए जाते हैं।

विज्ञापन
Damoh News: The gates of Rani Durgavati Tiger Reserve will open from October 1
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व। - फोटो : अमर उजाला

मानसूनी सीजन में एक जुलाई से बंद हुए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के द्वार एक अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। टाइगर रिजर्व प्रबंधन तैयारियों में जुटा है, ताकि पर्यटकों को और बेहतर अनुभव मिल सके। पिछले साल की अपेक्षा इस बार रिजर्व क्षेत्र में कुछ सुविधाओं में सुधार किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाइड व्यवस्था, सफारी रूट, वॉच टॉवर बेहतर को बनाया गया है। पार्किंग और टिकट काउंटर को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें टाइगर रिजर्व में 24 से अधिक बाघ हैं, जिनकी संख्या इन तीन महीने में बढ़ने की उम्मीद भी है। सभी बाघों ने अलग-अलग स्थानों पर अपना डेरा जमा लिया है, जिसमें दमोह जिले का सबसे अधिक स्थान है।

Trending Videos
Damoh News: The gates of Rani Durgavati Tiger Reserve will open from October 1
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ेंगी सुविधाएं
टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि इस बार पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस दौरान पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ, भालू और अन्य जंगली जानवरों के साथ पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को देखने का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व जैव विविधता के लिहाज से समृद्ध है। वहीं अब यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अक्तूबर से रिजर्व खुलने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Damoh News: The gates of Rani Durgavati Tiger Reserve will open from October 1
 वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाएं

  • प्रवेश द्वार: बीना, हिनौती और सिंगौरगढ़ गेट रिजर्व में पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार हैं। जहां कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
  • जंगल सफारी: टाइगर रिजर्व में 8 जिप्सी वाहन हैं, एक दिन में 100 से अधिक पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे।
  • अन्य सुविधाएं: टिकट काउंटर, पार्किंग और गाइड व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है, ताकि पर्यटकों को आसानी हो।


यह जानवार देखने को मिलेंगे 
बता दें कि टाइगर रिजर्व 2339 वर्ग किमी में सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला है। यहां 250 से अधिक प्रजातियों से वन्य जीवन समृद्ध है। अभी यहां 24 बाघ, तेंदुआ करीब 50, चीतल 1796, सांभर 479, चिंकारा 1566, नीलगाय, जंगली सुअर, लंगूर 32981, मगरमच्छ और कई प्रजाति के पक्षी हैं।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में पशु क्रूरता की हदें पार, किसान ने कुल्हाड़ी से काट दिए दस भैंसों के थन, जानें मामला

Damoh News: The gates of Rani Durgavati Tiger Reserve will open from October 1
 वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ कमियां भी
हाथी कैंप केवल एक है, जबकि पांच से अधिक की जरूरत है। पर्यटकों के लिए रुकने व ठहरने के पर्याप्त इंतजाम नहीं। रिजर्व का व्यापक प्रचार नहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं।
विज्ञापन
Damoh News: The gates of Rani Durgavati Tiger Reserve will open from October 1
 वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
महंगी होगी जंगल सफारी
अक्तूबर से प्रदेश के तमाम टाइगर रिजर्व के साथ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों को खुल जाएगा। पर्यटकों को इस बार से 10 फीसदी ज्यादा शुल्क चुकाना होगा, क्योंकि सरकार ने शुल्क बढ़ा दिया है। ऐसे में वीडीटीआर में जंगल सफारी महंगी होगी। प्रति पर्यटक 400 की जगह 440 रुपये, रविवार को 500 की जगह 550 रुपये लगेंगे। एक जिप्सी पर 3300 रुपये तक खर्च होंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed