फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मजदूर से मालिक बनाएंगे सीएम, सौंपेंगे टीएचआर संयंत्र की चाबी

Tue, 08 Mar 2022 11:58 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 11:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मजदूर से मालिक बनाएंगे। मप्र के देवास में कार्यक्रम होगा जिसमें टीएचआर संयंत्र की चाबी महिलाओं को सौंपेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देवास आएंगे। 

विज्ञापन
Dewas: On the occasion of Women's Day, CM will make women owners from laborers, will hand over the keys of THR plant
पोषण आहार संयंत्र में स्व सहायता समूह की महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। देवास में कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। महिला दिवस पर महिलाओं को मजदूर से मालिक बनाते हुए टीएचआर संयंत्र देवास की चाबी स्व-सहायता समूह परिसंघों के प्रतिनिधियों को सौंपेंगे। स्व-सहायता समूहों को सम्बोधित कर, स्व सहायता समूहों को ऋण राशि, टूल किट और सर्वश्रेष्ठ संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कार देंगे।


जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देवास पहुंचेंगे। पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। हालांकि पहले यह कार्यक्रम खटांबा में होना था लेकिन कहा गया कि संख्या अधिक होने के चलते पुलिस लाइन में कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज स्व-सहायता समूहों को संबोधित कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्तर तक होगा। मुख्यमंत्री चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मुख्य कार्यक्रम में टीएचआर संयंत्र देवास की चाबी स्व-सहायता समूह परिसंघों के प्रतिनिधियों को सौंपेंगे।स्व सहायता समूह पर आधारित सफलता की कहानी की पुस्तक का विमोचन भी सीएम करेंगे। स्व सहायता समूहों को ऋण राशि और टूल किट का वितरण करेंगे और सर्वश्रेष्ठ संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संकुल स्तरीय संगठनों द्वारा अनुभव भी साझा किया जायेगा। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियां शामिल होंगी। जिले और अन्य जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 
Dewas: On the occasion of Women's Day, CM will make women owners from laborers, will hand over the keys of THR plant
यह है पोषण आहार संयंत्र जिसकी चाबी आज महिलाओं को सौंपेंगे सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

हमें मालिक बनाने आ रहे मुख्यमंत्री
दरअसल स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद जहां एक और मजदूरी से निजात तो मिली, वहीं खुद का कार्य प्रारंभ कर स्वाललंबी बनने के साथ अच्छी कमाई भी कर रही है। स्व सहायता समूह की महिलाएं पहले जहां काम करतीं थीं आज वे वहां की मालिक बन रहीं हैं। शासन द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जा रही महत्वपूर्ण सौगात के लिए शारदा स्व सहायता समूह ग्राम संगठन कलमा की सभी महिलाएं खुश हैं।  स्व सहायता समूह की दुर्गा परमार निवासी ग्राम कलमा ने बताया कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हम महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। हमें उनकी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। इनकी योजनाओं में से एक आजीविका मिशन हैं जिससे हम जुड़ी और हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएं। वे बताती हैं पहले हम जिस पोषण आहार संयंत्र में काम करती थी, आज महिला दिवस के अवसर पर हमें मजदूर से मालिक बनाया जा रहा है। इस पोषण आहार संयंत्र में जो भी सामग्री लगेगी वे अन्य समूह की महिलाओं से ही खरीदी जाएगी। आजीविका मिशन से जुड़ने के पहले एक सामान्य महिला थी एवं अपने परिवार की गुजर-बसर के लिये मजदूरी का कार्य करतीं थीं। समूह से जुड़ने के बाद मुझे ग्राम में अन्य गरीब परिवार को समूह से जोड़ने का मौका मिला। इससे आय में भी काफी सुधार हुआ।
Dewas: On the occasion of Women's Day, CM will make women owners from laborers, will hand over the keys of THR plant
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा रात को देवास पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेशाध्यक्ष रात को पहुंचे देवास
देवास में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। देवास में होने वाले कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सोमवार रात को भाजपा प्रदेशाध्य वीडी शर्मा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने इंदौर व उज्जैन की व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dewas: On the occasion of Women's Day, CM will make women owners from laborers, will hand over the keys of THR plant
सीएम ने इंदौर में किया महिलाओं का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में महिलाओं का सम्मान किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
Dewas: On the occasion of Women's Day, CM will make women owners from laborers, will hand over the keys of THR plant
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सीएम पहुंचे इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज
कार्यक्रम के चलते मंगलवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने इंदौर में महिला दिवस के मौके पर महिलाओं का सम्मान किया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सीएम शिवराज भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed