Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Dhar: The color of Bhagoria gathered in the tourist city of Mandu, the foreign tourists danced fiercely to the beats of the mandala and the flute.
{"_id":"622f0aabe3781c7570309366","slug":"dhar-the-color-of-bhagoria-gathered-in-the-tourist-city-of-mandu-the-foreign-tourists-danced-fiercely-to-the-beats-of-the-mandala-and-the-flute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धार: पर्यटन नगरी मांडू में जमा भगोरिया का रंग, मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर जमकर थिरके विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: पर्यटन नगरी मांडू में जमा भगोरिया का रंग, मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर जमकर थिरके विदेशी पर्यटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों भगोरिया की धूम है। भगोरिया को आदिवासी बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा। मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों भगोरिया की धूम है। भगोरिया को आदिवासी बड़े उत्सव के रूप में मनाते हैं। धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा। मांडू पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी भगोरिया का आनंद उठाया। मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
2 of 5
मांदल की थाप और बांसुरी की मीठी आवाज माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मांडू वैसे भी अपनी इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां की जामा मस्जिद और अशरफी महल के बीच स्थित भगोरिया मैदान में पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति देखने को मिली। मांडू के भगोरिया को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद था। विदेशी पर्यटकों ने जमकर इसका आनंद लिया। घंटों वे आदिवासियों के साथ झूमते देखे गए।
3 of 5
धार जिले में स्थित मांडू में गत दिवस भगोरिया का रंग जमा।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले के मांडू भगोरिया में 7000 से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे। इसमें गुजरात-महाराष्ट्र के साथ ही विदेशी लोग भी थे। लगभग 30 गांव के मांदल दल पहुंचे थे। आदिवासियों की एकजैसी वेशभूषा भी ध्यान खींच रही थी। कोरोना के कारण दो साल बाद उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जामा मस्जिद और अशरफी महल के बीच स्थित भगोरिया मैदान में पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति देखने को मिली।
- फोटो : सोशल मीडिया
मांडू के भगोरिया के लिए प्रशासन ने भी तैयारी की थी। आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भगोरिया मैदान को सजाया गया था। घरों के सामने और मुख्य मार्गों पर स्वागत के लिए रंगोली बनाई गई थी। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक पांचीलाल मेड़ा, पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर और भाजपा जिला महामंत्री जयराम गावर ने मांदल बजाई। जमकर झूमे साथी।
विज्ञापन
5 of 5
धार जिले के मांडू भगोरिया में 7000 से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
भगोरिया में एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा, एसडीएम नेहा शिवहरे, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी राहुल खरे, तहसीलदार सुरेश नागर, सीएमओ सुशीलसिंह ठाकुर, उपयंत्री बलदेवसिंह ठाकुर, टीआइ भंवरसिंह वसुनिया, प्रवीण शर्मा, सुभाष जैन के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। भगोरिया में आए दलों को पुरस्कार भी दिए गए। गिरधारी गिनावा अंबापुरा और रितेश-पारगी रतियापुरा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार कृष्णा यादव और तृतीय पुरस्कार रवींद्र परिहार की ओर से दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।