गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव में दो परिवारों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जा जताने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। लेकिन, कार्रवाई कर वापस लौट रही पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पत्थर और शराब की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों का कहना था कि आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए।
MP News: गुना पुलिस पर पत्थर-बोतलों से हमला, आरोपियों का घर भी तुड़वाना चाहती थी भीड़, वायरल तस्वीर से बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:39 AM IST
सार
गुना में आरोपियों की दुकानों पर बुलडोजर चलाने के बाद वापस लौट पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पत्थर और बोतलों से हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस मामले में 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

(महिला के साथ मारपीट के फोटो-वीडियो हुए थे वायरल)
कमेंट
कमेंट X