फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल की मेहनत से चमकी किस्मत: पन्ना की धरती ने उगला 26.11 कैरेट का बेशकीमती हीरा, 1 करोड़ से ज्यादा है कीमत

Tue, 22 Feb 2022 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 11:08 AM IST
सार

अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाने वाला पन्ना एक बार फिर 26.11 कैरेट के बेशकीमती हीरे के चलते चर्चा में हैं। जिले के एक मध्यमवर्गीय कारोबारी को जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
In Panna, a middle-class businessman found a valuable diamond of 26.11 carats, valued at more than one crore
हीरा कारोबारी सुशील शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाने वाला पन्ना एक बार फिर 26.11 कैरेट के बेशकीमती हीरे के चलते चर्चा में हैं। जिले के एक मध्यमवर्गीय कारोबारी को जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल हीरे को कार्यालय में जमा करा दिया गया है। 24 फरवरी को हीरे की नीलामी होगी। 


 
In Panna, a middle-class businessman found a valuable diamond of 26.11 carats, valued at more than one crore
पन्ना जिले की खदान में मिला 26.11 कैरेट का हीरा - फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिले के नगर किशोरगंज मोहल्ला के निवासी सुशील शुक्ला की किस्मत इस हीरे ने बदल दी है। वह बीते 20 सालों से पन्ना की धरती में हीरा खोज रहे थे, लंबे समय से वो उथली हीरा खदानों में मेहनत कर रहे थे, जिसकी खोज सोमवार को पूरी हुई। उन्हें 26.11 कैरेट का बहुमूल्य रत्न हीरा मिला है। उन्होंने 27 जनवरी को हीरा कार्यालय से कृष्ण कल्याणपुर की उथली हीरा खदान का पट्टा जारी करवाया था, जहां वो अपने पांच साथियों के साथ मिलकर खदान में हीरा ढूंढने का काम कर रहे थे। 



 
In Panna, a middle-class businessman found a valuable diamond of 26.11 carats, valued at more than one crore
हीरा कार्यालय में जमा कराने पहुंचे कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मिले 26.11 कैरेट के बेशकीमती हीरे को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया। हीरा पाकर सुशील शुक्ला और उनके साथियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने तुरंत हीरा कार्यालय जाकर हीरा जमा कर दिया। व्यापारी ने कहा कि हीरे से मिलने वाले पैसों का उपयोग वह बिजनेस और अपने परिवार पर खर्च करेगा। साथ ही सुख सुविधाओं को जुटाएगा। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
In Panna, a middle-class businessman found a valuable diamond of 26.11 carats, valued at more than one crore
हीरा कारोबारी ने 27 जनवरी को पट्टा लिया था - फोटो : अमर उजाला
हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि पन्ना जिले में मिलने वाले बड़े हीरों में से यह चौथा बड़ा हीरा है। इसके पहले 1961 में सबसे बड़ा 44.33 कैरेट का हीरा मिला था। उसके बाद 2018 में 42.29 एवं 2019 में 29.46 कैरेट का हीरा मिला था। उसके बाद यह चौथा सबसे बड़ा हीरा है, जो 26.11 कैरेट का है। इस हीरे की अनुमानित कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed