{"_id":"6357688790c0587126161ce1","slug":"garbage-spread-in-indore-was-cleared-in-a-few-hours-on-the-night-of-diwali-this-specialty-the-city-is-number-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: दिवाली पर फैला ढेर सारा कचरा सुबह होते ही हुआ साफ, इंदौर की इसी खासियत ने बनाया स्वच्छता का सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: दिवाली पर फैला ढेर सारा कचरा सुबह होते ही हुआ साफ, इंदौर की इसी खासियत ने बनाया स्वच्छता का सरताज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:09 AM IST
सार
Indore: दिवाली पर फैला ढेर सारा कचरा सुबह होते ही हुआ साफ, इंदौर की इसी खासियत ने बनाया स्वच्छता का सरताज
विज्ञापन
1 of 3
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह पांच बजे सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वच्छता रैकिंग में इंदौर छठी बार नंबर वन है, क्योंकि त्योहारों पर भी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होती। दीपावली पर पटाखों के कारण सबसे ज्यादा सड़कों पर कचरा होता है। सोमवार रात को भी शहर में खूब पटाखे फोड़े गए। शहर की सड़कें, गलियां पटाखों से पट गई, लेकिन जब शहरवासी सुबह जागे तो सड़कें साफ थी। इसके लिए नगर निगम ने विभिन्न सड़कों पर विशेष सफाई दल तैयार किए थे। उन्हें शहर के प्रमुख मार्गों, पटाखा विक्रय स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर भेजा गया।
2 of 3
देर रात ही सफाई कर्मियों ने साफ कर दिया था शहर
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर सूखा कचरा आम दिनों की अपेक्षा 5 टन अधिक रहता है, इसलिए डोर टू डोर कलेक्शन के लिए भी अतिरिक्त वाहन लगाए गए। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह पांच बजे सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि होली, दीपावली व अन्य त्योहारों पर नगर निगम विशेष प्लानिंग करता है,ताकि शहर की स्वच्छता बरकरार रहे। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर के चार घंटे बाद ही मध्य क्षेत्र की सड़कें सफाई अमले ने धोकर साफ कर दी थी। शहर में सात हजार से ज्यादा सफाईकर्मी सुबह चार बजे से ही सफाई के काम में जुट गए थे।
3 of 3
दिवाली पर सफाई के लिए बनाए गए थे विशेष दल
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों ने भी लगाई झाडू
दीपावली के दूसरे दिन मोहल्लों-कालोनियों में कई रहवासियों ने भी झाडू लगाकर कचरा एकत्र किया। इससे सफाईकर्मियों को मदद भी मिली और गलियां जल्दी साफ हो गई। कई रहवासी संघों ने सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार भी दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।