फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दीपावली की धूम, इंदौर-भोपाल की आतिशबाजी तो जबलपुर-ग्वालियर की सजावट ने मन मोहा

Mon, 24 Oct 2022 11:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 11:29 PM IST
सार

Diwali 2022: दीपावली की धूम, इंदौर-भोपाल की आतिशबाजी तो जबलपुर-ग्वालियर की सजावट ने मन मोहा Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
 

विज्ञापन
Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार दीपावली का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो अलसुबह तक जारी रहेगा। हालांकि कई जगह समय की पाबंदी और कई प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध का असर भी नजर आया, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कोई रोक-टोक नहीं थी पर जागरूक नागरिकों ने नियमों का पालन किया। 


प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार दीपावली का पूजन किया। मां लक्ष्मी की अर्चना कर यशपूर्ण जीवन की याचना की। प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
 
Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
शिवराज और साधना सिंह मां लक्ष्मी का पूजन करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मुहूर्त में घरों में दीपावली का पूजन हुआ। लोगों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और मिठाइयों का लुत्फ उठाया। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो उठा। प्रदेश के चार बड़े शहरों में दीपावली की धूम रही। हम आपको बताते हैं कि कहां क्या खास रहा। 
 
Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
इंदौर शहर में बिजली की सजावट शानदार थी। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर- शहर का कोना-कोना दमक रहा था
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली की रौनक देखने काबिल थी। शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। देर रात तक पटाखों की आवाज आती रही। पूरे शहर की सजावट अद्भुत थी। घर, मंदिर, बाजार आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा था। शाम ढलते ही घर-आंगन में रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया। दोपहर में फुटपाथ पर सजे बाजारों में पूजन सामग्री के लिए खरीदारों का मेला लगा हुआ था। विजयनगर, राजवाड़ा, संजय सेतु, दशहरा मैदान, मालवा मिल, पाटनीपुरा, विजयनगर में बाजार सजे हुए थे। महालक्षमी पूजन के लिए लोगों ने धानी, बताशे, गन्ने, कमल गट्टे, सिंघाडे, फूल-मालाएं, लक्षमी पूजन के पाने, शुभ-लाभ और स्वास्तिक के छापे आदि की खरीदारी की गई। पटाखों के दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
भोपाल में शाम से ही आतिशबाजी शुरू हो गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल- जमकर हुई आतिशबाजी
प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पर्व की धूमधाम अलग छटा बिखेर रही थी। शाम को पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। बिजली की सजावट से पूरा शहर रोशनी से नहाया लग रहा था। रात में एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम ढलते ही पूरा शहर दीपावली की रोशनी से जगमगा उठा। शहर भर में घरों, दुकानों व आफिसों में आकर्षक रोशनी की गई। रंग बिरंगी झालरें और कंडील चारों तरफ उल्लास बिखेरनी लगीं। इधर दोपहर में दीपावली की पूजन सामग्री के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग दीये, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं, नारियल अगरबत्ती धूप और मिठाई की खरीददारी करते नजर आए। 
विज्ञापन
Diwali 2022: Diwali celebrations, Indore-Bhopal fireworks, Jabalpur-Gwalior decorations fascinated
दिवाली पर रातभर आतिशबाजी होती रही। - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर- बाजारों की रंगत मनमोह रही थी
प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दीपावली का अलग ही माहौल नजर आया। शहरभर में घर, बाजार इतने सुंदर सजाए गए थे। शाम तो घरों के आगे सुंदर रंगोली सजाई गई। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। फिर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। हालांकि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो घंटे का ही वक्त दिया था, लेकिन देर रात पटाखों की आवाज सुनाई देती रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed