{"_id":"6a639f4bf2d9bc8ffb04ba08","slug":"indore-news-student-protest-sonam-wangchuk-dharmendra-pradhan-resignation-demand-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: कार्टून कैरेक्टर से बड़े नेताओं तक कैसा चल रहा इंदौर का छात्र आंदोलन? देखें रोचक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कार्टून कैरेक्टर से बड़े नेताओं तक कैसा चल रहा इंदौर का छात्र आंदोलन? देखें रोचक तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:50 AM IST
सार
Indore News: पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक द्वारा अनशन खत्म किए जाने के बावजूद इंदौर में पिछले 3 सप्ताह से चल रहा छात्र आंदोलन उग्र होता जा रहा है। आसपास के जिलों से आए छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।
इंदौर का छात्र आंदोलन अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी यहां पर छात्रों ने अनशन खत्म नहीं किया है। छात्रों का कहना है कि नीट पेपर लीक के मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ छात्रों की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी हुई कई अन्य मांगें भी हैं। यहां पर पिछले 3 सप्ताह से छात्र आंदोलन चल रहा है। इसमें इंदौर के आसपास के कई जिलों के छात्र शामिल हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कैसा चल रहा है इंदौर का छात्र आंदोलन...
छात्रों ने अपनी मांगों पर आधारित रोचक बैनर और पोस्टर्स बनाए हैं। रोज नए नए पोस्टर्स और बैनर यहां पर सभी को आकर्षित करते हैं। इसमें छात्र अपनी मांगों को रोचक तरीके से रखते हैं। जब भी कोई वीडियो बनाने या फोटो खींचने आते है तो छात्र इन्हीं बैनर पोस्टर्स को आगे कर देते हैं।
3 of 7
छात्रों को दिए समोसे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छात्रों के लिए खाने पीने की व्यवस्था यहीं पर की जाती है, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। कई छात्र संगठन इसमें मदद कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक कई लोग छात्रों के भोजन पानी की व्यवस्था में लगे रहते हैं।
कई छात्र फिल्मी किरदारों और कार्टून कैरेक्टर की वेशभूषा में यहां पर आ रहे हैं। मनोरंजन के साथ यह सार्थक संदेश भी दे रहे हैं। इन्हें देखकर आंदोलन में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। कई बच्चे तो इन्हीं को देखने के लिए यहां पर अलग से आते हैं।
छात्रों के लिए खाने पीने की व्यवस्था यहीं पर की जाती है, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। कई छात्र संगठन इसमें मदद कर रहे हैं। आसपास के कई रहवासी भी छात्रों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं ताकि उन्हें उमस और गर्मी के बीच परेशान न होना पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।