सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: देश के सबसे सुंदर किले पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया योग, सांसद समेत कई नेता पहुंचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 12:45 PM IST
सार

International Yoga Day: देश के सबसे सुंदर किले पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया योग, सांसद समेत कई नेता पहुंचे

विज्ञापन
International Yoga Day: Union Minister Scindia did yoga on the most beautiful fort of the country, many big leaders were present
मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर किले पर किया योग - फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे सुंदर और ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर बने मान मंदिर प्रांगण में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सांसद विवेक शेजवलकर समेत कई नेता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर देशभर में 75 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
International Yoga Day: Union Minister Scindia did yoga on the most beautiful fort of the country, many big leaders were present
बड़ी संख्या में योग करने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज का दिन न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित करता है। बीच में कोविड की वजह से सामूहिक रूप से प्रभावित जरूर हुआ, लेकिन पिछले 8 सालों में भारत के योग ने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की है।
International Yoga Day: Union Minister Scindia did yoga on the most beautiful fort of the country, many big leaders were present
मंत्री सिंधिया ने सभी से योग करने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर निखारने की विचारधारा की शुरुआत की थी। संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस निर्धारित किया, आज उसके 8 साल पूरे हो रहे हैं। सूर्य की किरणों की तरह एक-एक कर के हर देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यूरोप, अमेरिका से होते हुए जापान तक योग हो रहा है, पूरे विश्व में पहली बार ऐसा हो रहा है। इसके जरिए हम शरीर, मन और आत्मा को मजबूती प्रदान करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed