{"_id":"6212622deed1b75c275ad314","slug":"khajuraho-dance-festival-art-fair-started-in-khajuraho-will-have-a-divine-feeling-for-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khajuraho Dance Festival: खजुराहो में शुरू हुआ कला का मेला, सात दिनों तक होगा दिव्य आभास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khajuraho Dance Festival: खजुराहो में शुरू हुआ कला का मेला, सात दिनों तक होगा दिव्य आभास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में सात दिवसीय 48वें खजुराहो नृत्य समारोह का भव्य आगाज हुआ। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस समारोह का शुभारंभ किया। इस समारोह में कई देशों के राजदूत खास मेहमान बने हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 6
खजुराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में सात दिवसीय 48वें खजुराहो नृत्य समारोह का भव्य आगाज हुआ। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस समारोह का शुभारंभ किया। इस समारोह में कई देशों के राजदूत खास मेहमान बने हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
2 of 6
खजूराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष खजुराहो नृत्य महोत्सव में जहां कार्यक्रम के पहले दिन स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज के शिष्यगढ़ कला आश्रम नई दिल्ली के द्वारा कत्थक समूह की प्रस्तुति प्रदान की गई तो वहीं भरतनाट्यम की भी प्रस्तुति हुई, इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सायंकाल कथक, भरतनाट्यम, ओडीसी, कुचीपुड़ी, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम, भरतनाट्यम समूह, कत्थक समूह, एवं मणिपुरी समूह के मनमोहक नृत्य हुए।
3 of 6
खजुराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
21 फरवरी को सुजाता महापात्रा, भुवनेश्वर-ओडिसी, निरुपमा राजेंद्र, बैंगलोर, भरतनाट्यम-कथक (समागम), जयरामा राव एवं साथी, दिल्ली-कुचिपुड़ी समूह प्रस्तुति होगी। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि नृत्य समारोह में देश एवं विश्व के विख्यात कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। नृत्य के लिए राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
खजुराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कला-यात्रा की प्रदर्शनी कथक पर एकाग्र-नेपथ्य, भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी, आर्ट-मार्ट, कलाकार और कलाविदों का संवाद-कलावार्ता, वरिष्ठ चित्रकार लक्ष्मीनारायण भावसार की कला अवदान पर एकाग्र प्रदर्शनी- प्रणति, देशज ज्ञान एवं परम्परा का मेला-हुनर के साथ कला परंपरा और कलाकारों पर केन्द्रित फिल्मों का उपक्रम-चलचित्र जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
खजुराहो नृत्य समारोह की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के साथ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और जिला प्रशासन छतरपुर के संयुक्त प्रयास से नृत्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत 1975 में मंदिर प्रांगण से ही हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।