मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडोचर गांव में ईद के दिन एक प्रतिबंधित मवेशी (गौवंश) की कथित रूप से कुर्बानी दिए जाने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को झकझोरने वाली है, बल्कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन गई थी। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर चैनपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
MP: ईद पर प्रतिबंधित मवेशी की कुर्बानी देने का आरोप, सात आरोपी गिरफ्तार; गांव में तनाव, झिरन्या बंद का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:41 PM IST
सार
Khargone News: ईद पर प्रतिबंधित मवेशी की कुर्बानी देने के आरोप में सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर कहा कि कानून अपने हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X