Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Digvijaya Singh Valentine Day Celebrations, BJP Attacks On Former Chief Minister of MP
{"_id":"620a422bd6df7557a554494a","slug":"madhya-pradesh-digvijaya-singh-valentine-day-celebrations-bjp-attacks-on-former-chief-minister-of-mp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देकर फंसे दिग्विजय सिंह, भाजपा ने कहा- वानप्रस्थ की सोचें पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देकर फंसे दिग्विजय सिंह, भाजपा ने कहा- वानप्रस्थ की सोचें पूर्व सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:21 PM IST
सार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वैलेंटाइन डे पर शुभकामनाएं देकर नया विवाद खड़ा कर लिया है। भाजपा की प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह अब वानप्रस्थ की ओर हैं, ऐसे में उन्हें उसका ही सोचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 3
दिग्विजय सिंह का किया ट्वीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह अपनी टिप्पणियों को लेकर हमेशा निशाने पर रहते है। उन्होंने वैलेंटाइन डे की शुभकमानाएं देकर खुद ही आलोचनाओं को न्योता दे दिया। भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की आयु वानप्रस्थ की है, उस ओर ही मन लगाना चाहिए।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया कि मेरे सभी दोस्तों और प्रियजनों को वैलेंटाइन डे की बहुत सारी शुभकमानांए। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी और प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी हमारी संस्कृति के अनुसार आपकी आयु अब वानप्रस्थ की है, उस ओर मन लगाइए। हम उस देश के नागरिक हैं, जो प्रत्येक जीव जंतु से हर क्षण प्रेम करते है और सबका भला मांगते हैं।" उधर, भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने तंज कसा कि वैलेंटाइन के मामले में तो आप भाग्यशाली हो ही, जिसे चाहा उन्हें पाया। काश वैलेंटाइन की शुभकामनाओं के अलावा आज पुलवामा अटैक के शहीदों को भी स्मरण कर लेते। खैर, इस उम्र में भी शहीदों के बजाय आपकी प्राथमिकता कैडबरी, टैडी, लाल गुलाब ही है... बाबू।
2 of 3
दिग्विजय सिंह और अमृता राय की यह तस्वीर वायरल हुई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी को लेकर रहे चर्चा में
टीवी एंकर अमृता राय के साथ दिग्विजय सिंह की निजी तस्वीरें 2014 में वायरल हो गई थीं। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने दोनों के बीच संबंधों की बात कबूल की थी। 2015 में दोनों ने शादी भी कर ली। तब दिग्विजय 68 के और अमृता 44 वर्ष की थी। अपने से करीब 25 साल छोटी लड़की से शादी करने को लेकर दिग्विजय सिंह निशाने पर आए थे।
3 of 3
दिग्विजय सिंह और अमृता राय सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर साथ दिखते हैं। कुछ समय पहले दोनों ने साथ में नर्मदा परिक्रमा की थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
इन टिप्पणियों ने भी लाया विवादों में
दिग्विजय ने वर्ष 2013 में मंदसौर में जनसभा के दौरान सांसद मीनाक्षी नटराजन को टंच माल कह दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं एक पुराना जौहरी हूं। मुझे पता है कौन सही है और कौन फर्जी? ऐसा कहते हुए उन्होंने सांसद नटराजन को 100 टंच माल कहा था। दिसंबर 2021 में भी दिग्विजय सिंह एक बयान देकर विवादों में घिरे थे। उन्होंने कहा था कि जींस पहनने वाली और मोबाइल इस्तेमाल करने वाली लड़कियां मोदी को पसंद नहीं करती। 40-50 साल वाली महिलाएं ही उनकी मुरीद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।