फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: माता वैष्णोदेवी जाना हुआ आसान, इंदौर से जम्मू के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान, सप्ताह में चार दिन होगा संचालन

Mon, 28 Mar 2022 12:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

अब माता वैष्णोदेवी के दर्शन आसान हो गए हैं। इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई है। मालवा समेत मप्र के लिए यह सौगात है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया। पहली महिला यात्री को बोर्डिंग पास दिया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: It is easy to go to Mata Vaishnodevi, direct flight started from Indore to Jammu, will operate four days a week
मंत्री सिंधिया ने वर्चुअली किया फ्लाइट का शुभारंभ - फोटो : सोशल मीडिया
माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। सोमवार को इंदौर से जम्मू के लिए विमान शुरू हुई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली इसका शुभारंभ हुआ। एयरपोर्ट पर भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। वाटर प्लस में नंबर वन है। शिक्षा का केंद्र है। यह देश का एकमात्र शहर है जहां आईआईटी और आईआईएम है। एजुकेशनल हब के रूप में विकसित है। लोग कहते हैं कि इंदौर मिनी मुंबई है मगर मैं कहता हूं कि इंदौर मिनी इंडिया है। यही इंदौर का परिचय है। मुझे बताया गया कि मेरे पदभार संभालने से पहले इंदौर से सिर्फ 12 शहरों के लिए कनेक्टिविटी थी, लेकिन अब 23 शहरों से इंदौर सीधा जुड़ चुका है। 
Madhya Pradesh: It is easy to go to Mata Vaishnodevi, direct flight started from Indore to Jammu, will operate four days a week
संबोधित करते मंत्री तुलसी सिलावट - फोटो : सोशल मीडिया
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मां अहिल्या और मां वैष्णोदेवी के समन्वय की सौगात देने के लिए इंदौर के बाशिंदों की ओर से आपका स्वागत करता हूं। आपको धन्वयाद देता हूं। आपकी कोशिशों से इंदौर 23 शहरों से जुड़ गया है। मप्र की जानता की ओर से भी आपको धन्यवाद देता हूं। इंदौर की जनता की प्रार्थना है कि सप्ताह में एक दिन चलने वाली इंदौर-दुबई फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए। मेरा अनुरोध है कि इंदौर से तिरुपति, इंदौर से देहरादून तक उड़ान शुरू की जाए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मैं बस ये कहना चाहता हूं कि इंदौर को एक या दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट मिल सके। 
Madhya Pradesh: It is easy to go to Mata Vaishnodevi, direct flight started from Indore to Jammu, will operate four days a week
महिला प्रीति शर्मा को बोर्डिंग पास देते अतिथि - फोटो : सोशल मीडिया

शहरवासी ले सकेंगे सुविधा का लाभ
इंदौर से जम्मू फ्लाइट के शुभारंभ के साथ ही इंदौर की प्रीति शर्मा को बोर्डिंग पास सौंपा गया। प्रीति ने बताया कि इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान सेवा मिलने पर वह अकेली ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रही हैं। आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान आईडीए अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि इंदौर और मालवावासियों को आज इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट की सौगात मिली है। बड़ी संख्या में भक्त वैष्णो देवी दर्शन और पर्यटन के लिए कश्मीर जाते हैं जिनके लिए यह बड़ी सुविधा है। 

यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल 
इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से जम्मू के लिए उड़ान शुरू की है। यह सप्ताह में चार दिन चलेगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान संचालित होगी। यह उड़ान सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होकर 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी, वहीं जम्मू से 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। यात्री जम्मू से विमान बदल कर यात्री श्रीनगर जा सकेंगे। इधर इंदौर एयरपोर्ट से समर शेडयूल में 76 उड़ानों का संचालन होगा। अब तक 64 उड़ानों का संचालन हो रहा था। उड़ान कंपनियों ने 95 उड़ानों की अनुमति ली थी, लेकिन सभी उड़ानें चालू नहीं हो पाई हैं। हालांकि कंपनियां बीच शेडयूल में भी उड़ानें चालू करती है। अगले दो माह के लिए रनवे के रात 11 से सुबह छह तक बंद रहने के कारण भी उड़ानों की संख्या पर फर्क पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed