फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाराज' का नया अवतार:मंत्री सिंधिया ने छुए सफाईकर्मी के पैर, महिला ने दिया मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद

Sun, 27 Mar 2022 04:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 04:46 PM IST
सार

'महाराज' का नया अवतार: मंत्री सिंधिया ने छुए सफाईकर्मी के पैर महिला ने दिया मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद

विज्ञापन
The new avatar of 'Maharaja': Holding the hand of the sweeper and made him sit in the next chair, Minister Scindia touched his feet by respect
मंच पर महिला सफाईकर्मी के पैर छूते सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों हर समारोह में बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कभी वे मंच पर कुम्हार के साथ बैठकर दीये बनाते हैं तो कभी कोरोना संक्रमितों को खुद वीडियो कॉल कर उनका हाल-चाल लेते हैं। शनिवार को ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी वे एक नए रूप में नजर आए। 


दरअसल बीजेपी में आने के बाद से लगातार केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपनी महाराज वाली छवि को तोड़ने के लिए अलग-अलग तरह के काम कर रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत जीवाजी विश्विद्यालय के अटल सभागार में स्वच्छता दूतों का सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने को लेकर एक भव्य आयोजन किया गया था। सफाईकर्मियों से जुड़े इस कार्यक्रम में सिंधिया मुख्य अतिथि के तौर शामिल हुए थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक महिला सफाईकर्मी के पैर छूकर यह जाहिर करने की कोशिश की है कि वे जमीन से जुड़े जनसेवक हैं ना कि किसी रियासत के महाराज। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से उतर कर नीचे बैठी एक सफाईकर्मी के पास पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर मंच पर लेकर आए। उन्होंने सफाईकर्मी से ही कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए दीप प्रज्वलित करवाया और उसके बाद उस महिला सफाई कर्मी को अपने बगल में कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने सफाईकर्मियों को देवता बताया है।
The new avatar of 'Maharaja': Holding the hand of the sweeper and made him sit in the next chair, Minister Scindia touched his feet by respect
सफाईकर्मी को हाथ पकड़कर कुर्सी पर बिठालते मंत्री सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 25 सफाई कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल व सफाई किट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उन्होंने महिला सफाईकर्मियों के पैर छुए और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए उनका आभार माना। अपने भाषण के दौरान सिंधिया ने कहा है कि सफाईकर्मी हमारे देवता हैं इसलिए उन्होंने उनके पैर छुए। इसके साथ ही उन्होंने कहा शहर को अगर कोई साफ रखता है तो वह हमारे सफाईकर्मियों की मेहनत है इसलिए इन सब का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है। 
The new avatar of 'Maharaja': Holding the hand of the sweeper and made him sit in the next chair, Minister Scindia touched his feet by respect
महिला सफाईकर्मी को किट वितरित करते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
पूरे कार्यक्रम में सिंधिया के बगल से बैठी महिला सफाईकर्मी काफी खुश नजर आई। उसका कहना है कि ऐसा मौका पहली बार मिला है, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हम सब सफाईकर्मियों को इतना सम्मान दिया है। वह इस सम्मान से बेहद खुश हैं और इसके साथ ही महिला सफाई कर्मी ने सिंधिया को मध्य प्रदेश में सीएम देखने की इच्छा जाहिर की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed