{"_id":"62403e1c73712d58e53750d4","slug":"faces-blooming-after-getting-a-cemented-house-beneficiaries-of-pradhan-mantri-awas-yojana-shared-experiences-thanked-the-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पक्का घर पाकर खिले चेहरे: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव, सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का घर पाकर खिले चेहरे: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव, सरकार का जताया आभार
Sun, 27 Mar 2022 04:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:06 PM IST
सार
पक्का घर पाकर खिले चेहरे: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव, सरकार का जताया आभार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में अब तक कई ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर मिल चुके हैं। अपने सपनों का आशियाना पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। पक्के घर में रहने से जहां उन्हें बारिश के दिनों में परेशान नहीं होना पड़ता तो वहीं अन्य समस्याओं से भी उन्हें अब राहत मिल गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही गणपत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
भंवरीबाई को मिला शासन की योजना का लाभ
नीमच जिले की जनपद पंचायत जावद के ग्राम बांगरेड़ की भंवरीबाई के पति मांगीलाल खाती का कुछ सालों पहले निधन हो गया था। भंवरीबाई अपने दो छोटे बच्चों के साथ गांव में एक कच्चा मकान में रह रही थी,जो बरसात में हर समय परेशानी खड़ी करता था। बारिश के दिनों में उन्हें जहरीले जीव-जन्तुओं का डर बना रहता था। लेकिन जब भंवरी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का घर स्वीकृत हुआ, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाली किश्तों की राशि से अपना पक्का मकान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि से शौचालय का निर्माण कराया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही भंवरी बाई।
- फोटो : अमर उजाला
अब नहीं टपकती मंजू के घर की छत
आगर मालवा में रहने वाली मंजू जैन आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अपना घर नहीं बनवा पा रही थी। बारिश के दिनों में उनके घर की टपकती छत देखकर उन्हें आंसू आ जाते थे। दीवारों से पानी रिसकर घर में अंदर आ जाता था। जहरीले जीव जंतुओं का डर भी सताता था। मंजू को जब पीएम आवास योजना ग्रामीण की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने कच्चे घर को पक्का कराया। मंजू ने कहा कि जब उन्हें पक्के घर की चाबी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब उन्हें बारिश का मौसम बुरा नहीं लगता बल्कि सुहाना लगता है। उन्होंने पक्के घर के लिए पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही मंजू।
- फोटो : अमर उजाला
खुद के घर में रहकर खुश हैं खातून बानो
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गुलपुरा निवासी खातून बानो की खुशियों का उस वक़्त कोई ठिकाना ही नहीं रहा, जब उन्हें पता चला कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत उन्हें खुद का घर मिल रहा है। खातून बानो ने बताया कि इस मंहगाई के दौर में किसी भी गरीब परिवार के लिए अपना पक्का घर बनवाना नामुमकिन सा है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से बहुत हद तक सहायता प्राप्त होती है।
खातून बानो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही गरीबों के हितैषी हैं। हम जैसे हजारों लोगों के खुद के आशियाने का सपना पूरा हुआ है। आज हमारे सिर पर पक्की छत है।